सीआईएनए, डेस्क। पिंजरे के अंदर भूखे बाघ पर बाहर से प्यार दिखाना एक शख्स को भारी पड़ गया। इसके बाद जो हुआ वह हैरान करने वाला था। बाघ ने पिंजरे के अंदर से ही शख्स की जान ले ली। घटना मैक्सिको के एक प्राइवेट जू की है। इस घटना के बाद प्राइवेट जू के संचालक पर कार्रवाई की बात हो रही है वहीं जू संचालक ने पूरी गलती जान गंवाने वाले शख्स की बताई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक जू का देखरेख करने वाले एक शख्स ने खाना खिलाने के लिए बाघ को इशारा किया। बाघ पिंजरे में भूखा था शो वह तेजी से उस शख्स के पास पास पहुंच गया। शख्स का नाम जोस डी जीसस बताया जा रहा है। जैसे ही बाघ पिंजरे के रेलिंग के करीब पहुंचा तो जोश पिंजरे में हाथ डालकर बाघ के सिर को सहलाने लगा। संभवत: भूखे बाघ को यह ठीक नहीं लगा इसके बाद जो हुआ वह हैरान कर देने वाला था।

जब जोश बाघ पर हाथ फेर रहा था तब उसने अचानक हमला कर दिया और जोश का हाथ अपने पंजे से दबा दिया। काफी प्रयास के बाद भी शख्स पंजा निकाल नहीं पा रहा था। वहां दूसरे लोग पहुंचे किसी तरह जोश को बाघ के पंजे से अलग किया और अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान जोश का हाथ बुरी तरह जख्मी हो गया। डॉक्टरों ने हाथ काटने की सलाह दी लेकिन जोश नहीं माना। इंफेक्शन बढ़ने लगा और इस बीच जोश को हार्ट अटैक आ गया जिससे उसकी मौत हो गई।