सीआईएनए डेस्क। इतिहास अपने आप में अनंत घटनाओं को समेटे हुए है। साल का हर दिन ऐसा है, जिस दिन इतिहास में कुछ न कुछ हुआ है। कोई ऐसी घटना हुई है, जिसे जानना हमारे लिए जरूरी है। बेहतर भविष्य के लिए इतिहास की ऐसी घटनाओं की जानकारी आज की पीढ़ी को अवश्य होनी चाहिए। इसलिए cinanews.in आपके लिए लेकर आया है “इतिहास के पन्नों में आज”। इसमें हम आज की तारीख यानी 30 जुलाई में इतिहास में दर्ज घटनाओं से आपको अवगत कराएँगे।

1886 – भारत की प्रसिद्ध महिला चिकित्सक, सामाजिक कार्यकर्ता और पद्म भूषण सम्मानित मुत्तू लक्ष्मी रेड्डी का जन्म आज ही के दिन हुआ था। मुत्तू लक्ष्मी लड़कों के स्कूल में प्रवेश लेने वालीं भारत की पहली महिला थीं। साथ ही वो भारत की पहली महिला विधायक भी थी।

1962 – आज ही के दिन दुनिया का सबसे लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग ट्रांस-कनाडा राजमार्ग आधिकारिक तौर पर खोला गया था।

1966 – 1966 फीफा विश्व कप के फाइनल में इंग्लैंड ने वेस्ट जर्मनी को वेम्बले स्टेडियम में हराया और 1966 फीफा विश्व कप जीता था।

1886 – भारत की प्रसिद्ध महिला चिकित्सक, सामाजिक कार्यकर्ता और पद्म भूषण सम्मानित मुत्तू लक्ष्मी रेड्डी का जन्म आज ही के दिन हुआ था। मुत्तू लक्ष्मी लड़कों के स्कूल में प्रवेश लेने वालीं भारत की पहली महिला थीं। साथ ही वो भारत की पहली महिला विधायक भी थी।

1971 – जापानी वायुसेना का एफ -86 और मोरियोका, इवाते, जापान पर एक ऑल निप्पॉन एयरवेज बोइंग 727 के टकराव में 162 लोगो की मौत हो गई थी।

1973 – हिन्दी फिल्मों के एक प्रसिद्ध गायक सोनू निगम का जन्म हरियाणा के फरीदाबाद में आज ही के दिन हुआ था। सोनू निगम चार साल की उम्र से ही मंच पर गाना शुरू कर दिया था। सबसे पहले उन्होंने अपने पिता के साथ मंच पर मोहम्मद रफ़ी का गीत ‘क्या हुआ तेरा वादा’ गाया था।

2006 – आज ही के दिन बीबीसी टू पर दुनिया का सबसे लंबा चलने वाला संगीत शो टॉप ऑफ़ द पोप्स आखिरी बार प्रसारण किया जाता है। यह शो मूल रूप से 1 जनवरी 1964 और 30 जुलाई 2006 के बीच साप्ताहिक प्रसारण किया जाता था। 42 साल तक प्रसारित किया गया था।