सीआईएनए डेस्क। इतिहास अपने आप में अनंत घटनाओं को समेटे हुए है। साल का हर दिन ऐसा है, जिस दिन इतिहास में कुछ न कुछ हुआ है। कोई ऐसी घटना हुई है, जिसे जानना हमारे लिए जरूरी है। बेहतर भविष्य के लिए इतिहास की ऐसी घटनाओं की जानकारी आज की पीढ़ी को अवश्य होनी चाहिए। इसलिए cinanews.in आपके लिए लेकर आया है “इतिहास के पन्नों में आज”। इसमें हम आज की तारीख यानी 31 जुलाई में इतिहास में दर्ज घटनाओं से आपको अवगत कराएँगे।

1658 – मुगल बादशाह औरंगजेब ने आज ही के दिन स्वयं को मंगोल का राजा घोषित किया।

1880 – हिन्दी कहानीकार और उपन्यासकार प्रेमचंद का जन्म आज ही के दिन हुआ था।

1933 – राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने आज ही के दिन हमेशा के लिए साबरमती आश्रम छोड़ा।

1940 – ब्रिटिश सरकार ने जलियांवाला बाग कांड का बदला लेने वाले उग्र क्रांतिकारी, स्वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक उधम सिंह को पेंटनविले जेल में आज ही के दिन फांसी दी गई थी। उधम सिंह ने जलियांवाला बाग कांड के समय पंजाब के गर्वनर जनरल रहे माइकल ओ’ ड्वायर को लन्दन में जाकर गोली मारी थी।

1950 – भारत और नेपाल ने आज ही के दिन शांति और मित्रता संधि पर हस्ताक्षर किए।

1992 – सितार वादक पंडित रविशंकर मैगसेसे पुरस्कार से आज ही के दिन सम्मानित किया गया था।

1993 – भारत के पहले तैरते हुए समुद्री संग्रहालय का कलकत्ता (अब कोलकाता) में उद्घाटन आज ही के दिन किया गया था।

2000 – लोकसभा में छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण विधेयक को ध्वनिमत से पारित आज ही के दिन किया।