सीआईएनए डेस्क। इतिहास अपने आप में अनंत घटनाओं को समेटे हुए है। साल का हर दिन ऐसा है, जिस दिन इतिहास में कुछ न कुछ हुआ है। कोई ऐसी घटना हुई है, जिसे जानना हमारे लिए जरूरी है। बेहतर भविष्य के लिए इतिहास की ऐसी घटनाओं की जानकारी आज की पीढ़ी को अवश्य होनी चाहिए। इसलिए cinanews.in आपके लिए लेकर आया है “इतिहास के पन्नों में आज”। इसमें हम आज की तारीख यानी 5 जुलाई में इतिहास में दर्ज घटनाओं से आपको अवगत कराएँगे।

1946 – प्राध्यापक कहानीकार एवं सिद्धहस्त नाटककार असग़र वजाहत का जन्म आज ही के दिन हुआ था।

1954 – बीबीसी ने आज ही के दिन पहला टेलीविज़न प्रसारण किया। इसकी अवधि 20 मिनट थी।

1957-
आधुनिक बिहार के निर्माता, भारत के स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक, वकील, राजनीतिज्ञ अनुग्रह नारायण सिन्हा का निधन आज ही के दिन हुआ था।

1968 – आज ही के दिन भारत की पहली पनडुब्बी सोवियत रूस से “कलवरी” विशाखापट्टनम पहुंची थी।

1975 –
31 वर्षीय टेनिस खिलाड़ी आर्थर ऐश विंबलडन की एकल प्रतियोगिता जीतने वाले पहले अश्‍वेत अमेरिकी थे।

1980 – स्वीडिश टेनिस खिलाड़ी बोर्न बोर्ग ने अपना पांचवां विंबलडन फाइनल जीता और चैंपियनशिप जीतने वाले प्रथम पुरुष टेनिस खिलाड़ी बने।

1981 –
राजन महादेवन ने आज ही के दिन गणित के ‘पाई’ के 31 हजार 811 अंकाें की गणना कर विश्व रिकार्ड बनाया था।

1994 –
जेफ बेजोस ने आज ही के दिन ई-कॉमर्स वेबसाइट ऐमजॉन की स्थापना की।

1998 – भारत की स्वदेशीय निर्मित टैंक विरोधी मिसाइल नाग का परीक्षण हुआ। इसे ‘दागो और भूल जाओ’ टैंक रोधी प्रक्षेपास्त्र भी कहा जाता है

2004 –
इंडोनेशिया में पहला राष्‍ट्रपति चुनाव आज ही के दिन आयोजित हुआ था।

1995 – आज ही के दिन भारत की प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी पी. वी. सिंधु का जन्म हुआ था। सिंधु ने 2016 रियो ओलिंपिक में रजत व 2020 टोक्यो ओलिंपिक कांस्य पदक जीत कर इतिहास रच दिया था। वो भारत की पहली महिला खिलाड़ी है जिन्होंने लगातार 2 ओलिंपिक में मेडल जीते है।

2016 – नासा का अंतरिक्षयान जूनो, बृहस्पति ग्रह की कक्षा में सफल पंहुचा था।

2019 – आज ही के दिन टाटा स्टील कलिंगानगर (TSK) पहला और एकमात्र भारतीय विनिर्माण संयंत्र बना, जो वर्ल्ड इकोनॉमिक फ़ोरम के प्रतिष्ठित लाइटहाउस नेटवर्क में शामिल किया गया।