सीआईएनए डेस्क। दुनिया के 500 सबसे अमीर लोगों ने 2022 की पहली छमाही में 1.4 ट्रिलियन डॉलर का नुकसान उठाया है। ब्लूमबर्ग के आंकड़ों के मुताबिक, यह वैश्विक अरबपति वर्ग के लिए छह महीने की सबसे बड़ी गिरावट है। रिपोर्ट के मुताबिक टेस्ला के सीईओ एलन मस्क की संपत्ति करीब 62 अरब डॉलर कम हो गई है।

अमेजन के पूर्व सीईओ और अध्यक्ष जेफ बेजोस की संपत्ति में लगभग 63 अरब डॉलर डॉलर की कमी आई है। मेटा, जिसे फेसबुक के नाम से भी जाना जाता है, उसके संस्थापक मार्क जुकरबर्ग की कुल संपत्ति आधे से ज्यादा कम हो गई है।

विशेष रूप से, शीर्ष 10 सूची में केवल दो अरबपति हैं जिन्होंने अपनी संपत्ति में इजाफा हुआ है। पहले गौतम अडानी (अडानी समूह के अध्यक्ष) और दूसरे मुकेश अंबानी (रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष) हैं।

अरबपतियों की संपत्ति में यह तेज गिरावट दुनिया भर के नीति निर्माताओं द्वारा ब्याज दरों में वृद्धि करने की वजह से हुई है। दरअसल, कोविड-19 महामारी के कारण अर्थव्यवस्थाओं में दो साल की मंदी के बाद बढ़ती मुद्रास्फीति को रोकने के लिए दुनियाभर की सरकारों ने ये कदम उठाए हैं। 

महामारी के पिछले दो वर्षों में, सरकार और केंद्रीय बैंकों ने अर्थव्यवस्थाओं पर महामारी के प्रभाव को कम करने के लिए कई कड़े कदम उठाए हैं, जिनका सीधा असर उद्योगपतियों पर पड़ा है।

रैंक नाम कुल नेट वर्थ
1 एलन मस्क 208 अरब डॉलर
2 जेफ बेजोस 130 अरब डॉलर
3 बर्नार्ड अरनॉल्ट 129 अरब डॉलर
4 बिल गेट्स 115 अरब डॉलर
5 लैरी पेज 99.4 अरब डॉलर
6 गौतम अडानी 98.6 अरब डॉलर
7 सर्गेई ब्रिन 95.3 अरब डॉलर
8 वारेन बफेट 94.3 अरब डॉलर
9 मुकेश अंबानी 93 अरब डॉलर
10 स्टीव बाल्मर 91.1 अरब डॉलर