पखांजूर। पुलिस लगातार नक्सलियों पर शिकंजा कसती जा रही है। इस बीच, गढ़चिरौली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 3 इनामी नक्सली को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार् सी-60 के जवानों ने 3 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। तीनों पर 10 लाख का इनाम था।

करू दरअसल सी-60 के जवानों को मुखबिर से इन तीनों इनामी नक्सलियों की सूचना मिली थी जिसके बाद गढ़चिरौली पुलिस ने गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि ये तीनें नक्सली हत्या आगजनी मुठभेड़ घटना में शामिल थे।

इन अपराधों में लिफ्त थे गिरफ्तार नक्सली

रमेश पल्लोः यह वर्ष 2019 में नक्सल दलम में शामिल होकर कंपनी 10 एक्शन टीम का मेंबर था। वहीं 2021-22 में वह स्कॉऊट टीम मेंबर के रूप में नियुक्त हुआ। उसका 3 हत्या, 8 मुठभेड़, 1 आगजनी और अन्य एक सहित कुल 13 अपराधों में समावेश था। रमेश पर सरकार द्वारा 4 लाख रूपयों का इनाम रखा गया था।

तानी पुंगाटीः यह जुलाई 2015 में नक्सल दलम में शामिल हुई थी। 2016 से 2019 तक वह प्लाटून क्र. 7 की सदस्य थी। वहीं 2019 से लेकर अब तक कंपनी क्र. 10 की सदस्य थी। उसका 4 हत्या, 3 मुठभेड़ सहित कुल 7 अपराधों में समावेश था। तानी पर सरकार द्वारा 4 लाख रूपयों का इनाम रखा गया था।

अर्जुन नरोटेः यह 2010 में नक्सल दलम में शामिल होकर 2013 तक सदस्य के रूप में कार्यरत था। 2013 में वह प्लाटून क्रं. 4 में शामिल हुआ. इसके बाद तबादला होकर 2018 तक सिरोंचा दलम में था। 2018 से लेकर अब तक वह भामरागड़ दलम में था। उसका 7 हत्या, 9 मुठभेड़, 2 डकैती, 1 चोरी अन्य 3 समेत कुल 24 अपराधों में समावेश था। सरकार द्वारा अर्जुन पर 2 लाख रूपयों का इनाम रखा गया था।

2 वर्षों में 57 नक्सली गिरफ्तार

जिला पुलिस अधीक्षक अंकित गोयल, अपर पुलिस अधिक्षक सोमय मुंडे, अपर पुलिस अधिक्षक समीर शेख और अपर पुलिस अधीक्षक अनुज तारे के मार्गदर्शन में जिला पुलिस दल द्वारा निरंतर नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे में पिछले 2 वर्षों की अवधि में गड़चिरोली जिले के विभिन्न जंगलों में 57 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें बड़े कैडर के नक्सलियों का भी समावेश है। पिछले 2 वर्षों में पुलिस विभाग ने नक्सलियों के हिसंक घटनाओं पर लगाम कसे हुए हैं।