सीआईएनए डेस्क। इतिहास अपने आप में अनंत घटनाओं को समेटे हुए है। साल का हर दिन ऐसा है, जिस दिन इतिहास में कुछ न कुछ हुआ है। कोई ऐसी घटना हुई है, जिसे जानना हमारे लिए जरूरी है। बेहतर भविष्य के लिए इतिहास की ऐसी घटनाओं की जानकारी आज की पीढ़ी को अवश्य होनी चाहिए। इसलिए cinanews.in आपके लिए लेकर आया है “इतिहास के पन्नों में आज। इसमें हम आज की तारीख यानी 29 अगस्त में इतिहास में दर्ज घटनाओं से आपको अवगत कराएँगे।

1905 – भारतीय हाॅकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद का जन्म आज ही के दिन हुआ था। इन्हीं के जन्म दिन पर भारत में खेल के क्षेत्र में दिया जाने वाला सबसे बड़ा पुरस्कार ध्यानचंद पुरस्कार इन्हीं के नाम से दिया जाता है।

1947 – भारतीय संविधान सभा द्वारा संविधान का मसौदा तैयार करने के लिये डॉ॰ भीम राव अंबेडकर की अध्यक्षता में एक प्रारूप समिति का गठन आज ही के दिन किया गया था।

1957 – नागरिक अधिकार अधिनियम 1957, आज ही के दिन पारित हुआ था।

1969 – करगिल युद्ध में शहीद हुए भारतीय सैनिक मेजर मनोज तलवार का जन्म आज ही के दिन हुआ था।

1998 – क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर को राजीव खेल रत्न से पुरस्कृत किया गया।

2008 – टाटा मोटर्स ने तृणमूल कांग्रस के कार्यकर्ताओं के बवाल से दुखी होकर पश्चिम बंगाल के नैनो परियोजना स्थल से अपने कर्मचारियों को हटवा लिया।