सीआईएनए, इंदौर। कैसा रहेगा आपके लिए यह सप्ताह  (1 अगस्त से 7 अगस्त) बता रहे हैं इंदौर के विद्वान ज्योतिषाचार्य पं. गिरीश व्यास। साथ ही बता रहे हैं कुछ ऐसे उपाय जो इस सप्ताह आने वाली बाधाओं को दूर करने में मदद करेंगे।

मेष – मेष राशि के जातकों को संतान संबंधी समस्याएं आने की संभावना है, जिसमें संतान की उपलब्धि एवं संतान वृद्धि को लेकर चिंताएं बढ़ेंगी। सप्ताह मध्य में शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। अपने आर्थिक के स्तर को बढ़ाने के लिए भरसक प्रयास करेंगे। सप्ताहांत में समस्याओं का समाधान किसी अनजान व्यक्ति से मिलने के पश्चात हो जाएगा जिसमें आप को आर्थिक लाभ भी प्राप्त होगा। ॐ कृष्णाय वासुदेवाय नमः का जप करें।
शुभ रंग- आसमानी एवं शुभ अंक- 3

वृषभ – वृषभ राशि के जातकों को अपने पुराने विवाद को लेकर चिंताएं बढ़ सकती हैं। परंतु कोर्ट कचहरी के मामले हल होने से मन प्रसन्न रहेगा। सप्ताह मध्य में अपने साथी के द्वारा बड़ा लाभ प्राप्त करने में सफल होंगे। अपने आत्मविश्वास एवं दृढ़ निश्चय से बड़ी से बड़ी समस्याओं का हल ढूंढने में समर्थ होंगे। सप्ताहांत में कष्ट एवं बाधाएं आपको घेर सकती हैं। जल्दबाजी में लिया गया फैसला गलत हो सकता है। ॐ महादेवाय नमः का जप करें।
शुभ रंग- हरा एवं शुभ अंक- 4

मिथुन – मिथुन राशि के जातक किसी महिला द्वारा सताए जा सकते हैं। पुराने चल रहे विवाद शांत होंगे। सप्ताह मध्य में आकस्मिक परेशानियां घेर सकती हैं, जिसके अंतर्गत घनिष्ठ मित्र से विवाद संभव है। सप्ताहांत में राजनीतिक मामलों में अवनति के योग हैं, ध्यान दें। व्यापार-व्यवसाय में अधिक समय देना आपके लिए लाभकारी होगा। ॐ कृष्णाय नमः का जप करें।
शुभ रंग- नीला एवं शुभ अंक- 6

कर्क – सप्ताह के प्रारंभ में आपको परेशानियां आ सकती है। समस्याओं के समाधान के लिए कोई भी सहायता नहीं मिलेगी जिससे आप परेशान रहेंगे। सप्ताह मध्य में व्यापार-व्यवसाय में खासा उत्साह बना रहेगा। व्यापारिक एवं व्यवसायिक संबंध सुधरेंगे। बड़े अधिकारी या नेता से विवाद न करें उत्तम होगा। सप्ताहांत में अपने द्वारा दिया गया दान फल देगा एवं अपने द्वारा किसी बुजुर्ग की सहायता करने से मन प्रसन्न रहेगा। ॐ नमः शिवाय का जप करें। ॐ चामुंडाय नमः का जप करें।
शुभ रंग- काला एवं शुभ अंक- 1

सिंह – सिंह राशि के जातक अपने अपने व्यवहार में परिवर्तन लाएं, जिससे आपको हानि न उठानी पड़े। सप्ताह मध्य में प्रॉपर्टी संबंधी लाभ प्राप्त होंगे। भूमि संबंधी मामलों में लाभ प्राप्त होगा। आपसी संबंध सुधरेंगे। सप्ताहांत में व्यापार में हानि हो सकती है, परंतु परिवार के द्वारा आर्थिक सहयोग मिलने से आपकी कुछ सहायता हो जाएगी। ॐ नमो भगवते वासुदेवाय का जप करें।
शुभ रंग- आसमानी एवं शुभ अंक- 9

कन्या – कन्या राशि के जातकों को आज बड़े अधिकारी से भेंट हो सकती है, जिसमें आपको राजनीतिक मामलों में लाभ प्राप्त होगा। सप्ताह मध्य में सुख-समृद्धि बढ़ेगी एवं घर में भौतिक वस्तु के आगमन से मन प्रसन्न रहेगा। सप्ताहांत में किसी स्त्री द्वारा आपको आर्थिक लाभ होगा। आप परिवार के साथ कहीं बाहर जा सकते हैं। ॐ गुरुवे नमः का जप करें।
शुभ रंग- नीला एवं शुभ अंक- 7

तुला – तुला राशि के जातक परिवार के साथ किसी प्राकृतिक स्थल पर जा सकते हैं। प्रॉपर्टी संबंधी मामलों में लाभ प्राप्त होगा। सप्ताह मध्य में अधिक धन व्यय होने से मानसिक अशांति बनी रहेगी। पेट संबंधी विकार आपको परेशान कर सकते हैं। सप्ताहांत में आपके द्वारा लिया गया निर्णय सही रहेगा तथा उस पर काम करना आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। अनैतिक वस्तुओं से दूर रहें, ठीक होगा। श्री शिवाय नमस्तुभ्यं का जप करें।
शुभ रंग- नारंगी एवं शुभ अंक- 5

वृश्चिक – व्यापार-व्यवसाय में अधिक धन खर्च होने से मन थोड़ा अशांत हो सकता है। माता-पिता से ली गई सलाह आपको नुकसान से बचाएगी। सप्ताह मध्य में भाग्य आपके साथ रहेगा जिसमें आप अपना आत्म चिंतन करने में समर्थ होंगे तथा किये गये इन्वेस्टमेंट से लाभ प्राप्त करेंगे। सप्ताहांत में नेत्र संबंधी विकार से आप परेशान हो सकते हैं। प्रॉपर्टी संबंधी विवाद आपके घर में हो सकते हैं सावधान रहें। नारायण कवच का पाठ करें।
शुभ रंग- कत्थई एवं शुभ अंक- 4

धनु – धनु राशि के जातकों में स्व मूल्यांकन की भावना जागृत होगी, जिसके कारण पुराने हुए नुकसान को लेकर भविष्य निर्धारण करने में समर्थ होंगे। सप्ताह मध्य में पत्नी से मधुर संबंध रहेंगे तथा संतान की उपलब्धि से घर में खुशियां आएंगी। सप्ताहांत में अपने परिश्रम तथा बुद्धि से किए गए काम का लाभ प्राप्त होगा। आलस्य एवं निद्रा आपको परेशान कर सकती है। विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग- काला एवं शुभ अंक- 9

मकर – मकर राशि के जातकों को परिवार के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। परिवार के व्यापार को लेकर नई योजनाएं बन सकती है। सप्ताह मध्य में किसी भी इन्वेस्टमेंट से पूर्व विचार करना उत्तम होगा। अपने द्वारा लिया गया हर फैसला बड़े बुजुर्गों की राय से पुष्ट हो तो अच्छा रहेगा। सप्ताहांत में अस्त व्यस्त दिनचर्या से परेशान हो सकते हैं परंतु राजनीतिक मामलों में पदोन्नति हो सकती है जिससे मन प्रसन्न रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग- गुलाबी एवं शुभांक 6

कुंभ – कुंभ राशि के जातक अपनी मेहनत एवं लगन से सही स्थान प्राप्त करने के लिए अच्छे गुरू तथा अच्छे इंस्टीट्यूट का चयन कर सकते हैं। सोशल मीडिया को लेकर खासा रुझान रहेगा। सप्ताह मध्य में थोड़ा मन व्याकुल हो सकता है। प्रॉपर्टी संबंधी हानि के योग हैं सावधान रहें। सप्ताहांत में बच्चों की उपलब्धि को लेकर मन में खासा उत्साह रहेगा। संतान पर अधिक खर्च शिक्षा संबंधी होने से घर का वातावरण शुद्ध होगा। ॐ नारायणाय नमः का जप करें।
शुभ रंग- पीला एवं शुभ अंक- 4

मीन – मीन राशि के जातक व्यायाम तथा अपनी सेहत का ध्यान रखें उचित होगा। अपने नाम का गलत प्रयोग न करने दें अन्यथा भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। सप्ताह मध्य में पुरानी समस्याओं का समाधान मिल सकता है। आर्थिक योजनाएं आपकी अच्छी बनेगी। सप्ताहांत में शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। आस पड़ोस में चल रहे विवाद अपनी बुद्धिमत्ता एवं धैर्य के द्वारा शांत करने में सक्षम रहेंगे। ॐ कृष्णाय वासुदेवाय नमः का जप करें।
शुभ रंग- गुलाल एवं शुभ अंक- 8