सीआईएनए, इंदौर। कैसा रहेगा आपके लिए यह सप्ताह  (8 अगस्त से 14 अगस्त) बता रहे हैं इंदौर के विद्वान ज्योतिषाचार्य पं. गिरीश व्यास। साथ ही बता रहे हैं कुछ ऐसे उपाय जो इस सप्ताह आने वाली बाधाओं को दूर करने में मदद करेंगे।

मेष – मेष राशि के जातक व्यापार-व्यवसाय को लेकर चिंता में रहेंगे। आकस्मिक कष्ट एवं बाधाएं आपको आ सकती हैं। सप्ताह मध्य में राजनीतिक मामलों में नुकसान हो सकता है, परंतु व्यापार व्यवसाय में छोटे लाभ हो सकते हैं। सप्ताहांत में प्रॉपर्टी संबंधी लाभ प्राप्त होने से मन प्रसन्न रहेगा। सुख समृद्धि के योग हैं। ॐ कृष्णाय वासुदेवाय नमः का जप करें।
शुभ रंग- कत्थई एवं शुभ अंक- 4

वृषभ – वृषभ राशि के जातक अपने द्वारा लिए गए फैसले पर पछतावा करेंगे। पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। सप्ताह मध्य में घर में चल रहे विवाद शांत होंगे। भौतिक वस्तुओं के आगमन से मन प्रसन्न रहेगा। सप्ताहांत में परिवार के साथ समय व्यतीत होगा। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि के योग हैं। ॐ नमः शिवाय का जप करें।
शुभ रंग- आसमानी एवं शुभ अंक-2

मिथुन – मिथुन राशि के जातक सामाजिक परिवेश एवं सामाजिक गतिविधियों में अपना स्थान ग्रहण कर सकते हैं। बड़े पद प्रतिष्ठा के योग हैं। सप्ताह मध्य में परिजनों के साथ प्राकृतिक सौंदर्य की यात्रा पर जा सकते हैं। मांगलिक आयोजन में समय व्यतीत हो सकता है। सप्ताहांत में विदेश संबंधी मामलों में लाभ प्राप्त होगा। नेत्र संबंधी विकार हो सकते हैं सावधानी बरतें। ॐ भैरवाय नमः का जप करें।
शुभ रंग- हरा एवं शुभ अंक- 7

कर्क – कर्क राशि के जातक परिवार से व्यापार-व्यवसाय में हुए नुकसान के लिए सहायता ले सकते हैं। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। सप्ताह मध्य में अधिक व्यय होने से मन व्याकुल हो सकता है। संतान से संबंधित समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। सप्ताहांत में भाग्य आपके साथ रहेगा पुराने नुकसान की भरपाई होने से मन प्रसन्न होगा। ॐ कृष्णाय नमः का जप करें।
शुभ रंग- सफेद एवं शुभ अंक- 5

सिंह – सिंह राशि के जातक व्यापार संबंधी किसी बड़ी योजना के लिए बाहर जा सकते हैं, जिससे मन शांत रह सकता है। सप्ताह मध्य में नए प्रोजेक्ट तथा नए विचारों का समावेश होगा, जिसके कारण आपको पदोन्नति हो सकती है। सप्ताहांत में नेत्र संबंधी विकार से ग्रस्त हो सकते हैं। मानसिक अशांति बनी रहेगी। आर्थिक मामलों में नुकसान संभव है, ध्यान रखें। ॐ नमो भगवते वासुदेवाय का जप करें।
शुभ रंग- नीला एवं शुभ अंक- 6

कन्या – कन्या राशि के जातक शिक्षा संबंधी मामलों में लाभ प्राप्त करेंगे। नए प्रोजेक्ट पर काम करने को मिल सकता है। सप्ताह मध्य में परिवार से दूरी हो सकती है। आकस्मिक व्यय बढ़ सकते हैं। सप्ताहांत में अपने पराक्रम तथा बुद्धि का प्रयोग सही दिशा में करने से उपलब्धि के अवसर प्राप्त होंगे। प्रबुद्ध व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए लाभकारी रहेगी। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग- नारंगी एवं शुभ अंक- 1

तुला – तुला राशि के जातक संयम तथा धैर्य से काम लेंगे। पुराने मित्र का सहयोग प्राप्त हो सकता है। सप्ताह मध्य में घर परिवार में मांगलिक आयोजन होने से मन खुश रहेगा। आर्थिक योजनाएं सफल होंगी। सप्ताहांत में अस्त-व्यस्त दिनचर्या से परेशान हो सकते हैं। अकस्मात व्यापार संबंधी मामलों में बाहर की यात्रा करनी पड़ सकती है। दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग- बैंगनी एवं शुभ अंक- 3

वृश्चिक – वृश्चिक राशि के जातकों को अपने स्वभाव से सामने वाले का मन जीतने में सफलता प्राप्त होगी। अपने बॉस तथा बड़े अधिकारी से व्यवहार बनाकर रखें। सप्ताह मध्य में व्यापार व्यवसाय में अस्त व्यस्तता दिखेगी। आर्थिक नुकसान हो सकते हैं, सावधान रहें। सप्ताहांत में संतान से संबंधित समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। बच्चों की उपलब्धि आपके लिए अच्छा संकेत हैं। ॐ नारायणाय नमः का जप करें।
शुभ रंग- सिंदूरी एवं शुभ अंक- 5

धनु – अस्त-व्यस्त दिनचर्या से परेशान हो सकते हैं। अपने पराक्रम या शक्ति का गलत प्रयोग आपको भारी पड़ सकता है। सप्ताह मध्य में बच्चों के साथ समय व्यतीत होगा। परिवार के साथ किसी मांगलिक आयोजन में जाने का अवसर मिलेगा। सप्ताहांत में कोर्ट कचहरी के मामले शांत होंगे। पुराने विवाद शांत होंगे, शत्रुओं पर भारी पड़ सकते हैं। शिव चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग- कत्थई एवं शुभ अंक- 4

मकर – व्यापार-व्यवसाय में खासा उत्साह रहेगा। अपने द्वारा लिए फैसले का लाभ प्राप्त होगा। सप्ताह मध्य में विदेश संबंधी मामलों में लाभ प्राप्त होगा। आस-पड़ोस के विवाद शांत होंगे। सप्ताहांत में पुरानी समस्याओं का समाधान मिलने पर जीवन के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। मन प्रसन्न रहेगा। ॐ नमः शिवाय का जप करें।
शुभ रंग- गेहूं एवं शुभ अंक- 9

कुंभ – कुंभ राशि के जातक अपने निजी मामलों में अधिक समय लगा सकते हैं। घर-परिवार में अधिक समय व्यतीत हो सकता है। सप्ताह मध्य में किसी स्त्री द्वारा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। अपने द्वारा की गई सहायता आज लाभ पहुंचा सकती है। सप्ताहांत में कष्ट एवं बाधाएं आपको घेर लेंगी। मानसिक अशांति बनी रहेगी। ॐ हनुमते नमः का जप करें।
शुभ रंग- वाला शुभ अंक- 6

मीन – मीन राशि के जातक स्वयं के मनोबल को बढ़ाने के लिए बड़े बुजुर्गों की सहायता ले सकते हैं। बड़े प्रोजेक्ट के लिए आज बाहर जाना पड़ सकता है। सप्ताह मध्य में राजनीतिक मामलों में अवनति का मुंह देखना पड़ेगा। अपने द्वारा ली गई शपथ पूरी करने का समय है। सप्ताहांत में घर में भौतिक वस्तुओं के आगमन से परिवार में खुशियां रहेंगी। मानसिक विचलन समाप्त होंगे। भैरव चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग- गुलाबी एवं शुभ अंक- 2