RAJNANDGAON. जिले से मामला सामने आया है। धारधार हथियार से आरक्षक की हत्या का मामला सामने आया है। नेशनल हाइवे से लगे ग्राम ठेकवा जाने वाली सड़क के किनारे आरक्षक का शव  मिला है। सोमनी पुलिस  मामले की जांच कर रही है। करीब तीन घंटे बाद मृतक की शिनाख्त आरक्षक संतोष यादव के रूप में होने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

बताया गया कि पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर भी घटना स्थल पहुंचे। फारेंसिक टीम से घटना स्थल की जांच कराई गई है। मृतक आरक्षक के शरीर पर कई जगह धारदार हथियार से वार करने के निशान है। पुलिस संदेह जता रही है कि आरक्षक की हत्या करने वाले ने शव को यहां फेंका है। घटनास्थल दूसरी जगह है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है।

सोमनी थाना प्रभारी विनय सिंह बघेल ने बताया कि मृतक रक्षित आरक्षित केंद्र के मोटर प्रतिपालन विभाग में पदस्थ था। घटना से पहले मृतक आरक्षक का कुछ युवकों के साथ विवाद होने की जानकारी सामने आई है। वहीं घटनास्थल के आसपास भी कुछ युवकों को आरक्षक के साथ देखने की खबर है। ठाकुरटोला टोल नाका से सीसी टीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। इधर पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने कहा कि हत्या की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। जांच कर रहे हैं। जल्द ही मामले का राजफाश होगा।