सीआईएनए डेस्क। इतिहास अपने आप में अनंत घटनाओं को समेटे हुए है। साल का हर दिन ऐसा है, जिस दिन इतिहास में कुछ न कुछ हुआ है। कोई ऐसी घटना हुई है, जिसे जानना हमारे लिए जरूरी है। बेहतर भविष्य के लिए इतिहास की ऐसी घटनाओं की जानकारी आज की पीढ़ी को अवश्य होनी चाहिए। इसलिए cinanews.in आपके लिए लेकर आया है “इतिहास के पन्नों में आज। इसमें हम आज की तारीख यानी 12 सितंबर में इतिहास में दर्ज घटनाओं से आपको अवगत कराएँगे।

1873 – बाजार में दुनिया का पहला टाइपराइटर आज ही के दिन बेचा गया।

1912 – भारतीय राजनेता और पत्रकार फिरोज गांधी का जन्म आज ही के दिन हुआ था।

1962 – प्रसिद्ध भारतीय रचनाकार रांगेय राघव का 39 वर्ष की अल्पायु में आज ही के दिन निधन हो गया था।

1966 – भारतीय तैराक मिहिर सेन ने डारडेनेल्स जलडमरूमध्य को आज ही के दिन तैरकर पार किया था।

1997 – 43.5 करोड़ मील लम्बी यात्रा के उपरांत ‘मार्स ग्लोबल सर्वेयर’ यान मंगलग्रह की कक्षा में आज ही के दिन पहुंचा था।

2001 – अमेरिका ने आतंकवाद के ख़िलाफ़ आज ही के दिन जंग का ऐलान किया था।