सीआईएनए डेस्क। इतिहास अपने आप में अनंत घटनाओं को समेटे हुए है। साल का हर दिन ऐसा है, जिस दिन इतिहास में कुछ न कुछ हुआ है। कोई ऐसी घटना हुई है, जिसे जानना हमारे लिए जरूरी है। बेहतर भविष्य के लिए इतिहास की ऐसी घटनाओं की जानकारी आज की पीढ़ी को अवश्य होनी चाहिए। इसलिए cinanews.in आपके लिए लेकर आया है “इतिहास के पन्नों में आज। इसमें हम आज की तारीख यानी 16 सितंबर में इतिहास में दर्ज घटनाओं से आपको अवगत कराएँगे।

1916 – भारत रत्न से सम्मानित शास्त्रीय गायिका एम.एस. सुब्बालक्ष्मी का जन्म आज ही के दिन हुआ था।

1986 –
सोने की खदान में फंस जाने के कारण सैकड़ों लोगों को अपनी जान से आज ही के दिन हाथ धोना पड़ा।

1995 –
ओज़ोन परत के संरक्षण के लिए विश्व ओजोन दिवस आज ही के दिन मनाया जाता है।

2009 –
दुनियाभर में भारत को एक उत्कृष्ट पर्यटन स्थल के रूप में पेश करने वाले ‘अतुल्य भारत अभियान’ को ब्रिटिश सरकार ने आज ही के दिन पुरस्कृत किया था।

2017 –
भारतीय वायुसेना के सबसे वरिष्ठ एवं पांच सितारा रैंक पर पहुंचने वाले एकमात्र मार्शल अर्जुन सिंह का निधन आज ही के दिन हुआ था।

2020 – विदुषी, लेखिका और कलाविद डॉ. कपिला वात्स्यायन का निधन आज ही के दिन हुआ था।