सीआईएनए डेस्क। इतिहास अपने आप में अनंत घटनाओं को समेटे हुए है। साल का हर दिन ऐसा है, जिस दिन इतिहास में कुछ न कुछ हुआ है। कोई ऐसी घटना हुई है, जिसे जानना हमारे लिए जरूरी है। बेहतर भविष्य के लिए इतिहास की ऐसी घटनाओं की जानकारी आज की पीढ़ी को अवश्य होनी चाहिए। इसलिए cinanews.in आपके लिए लेकर आया है “इतिहास के पन्नों में आज। इसमें हम आज की तारीख यानी 18 सितंबर में इतिहास में दर्ज घटनाओं से आपको अवगत कराएँगे।

1803 – ब्रिटिश सेना ने पुरी पर आज ही के दिन कब्जा किया।

1906 – प्रसिद्ध भारतीय हास्‍य कवि काका हाथरसी का जन्‍म आज ही के दिन हुआ था।

1986 – देश में पहली बार महिला विमान चालकों ने बम्बई से गोवा के बीच जेट विमान उड़ाया था।

2003 – भारत के अगरतला और बांग्लादेश के ढाका के बीच पहली बस सेवा आज ही के दिन शुरू हुई थी।

2016 – जम्मू-कश्मीर के उरी में भारतीय सेना के हेडक्वार्टर में आतंकवादियों ने हमला किया। इसमें कई जवान शहीद हो गए थे। इसका बदला लेने के लिए भारत ने पहला सर्जिकल स्ट्राइक किया था। इसमें पूरी प्लानिंग के साथ भारतीय सेना के जवान 28-29 सितंबर की आधी रात पीओके में सीमा में 3 किलोमीटर अंदर घुसकर आतंकियों के ठिकानों को तहस-नहस कर डाला था। इसके बाद सेना के जवान सुरक्षित वापस लौट आए थे।