सीआईएनए डेस्क। इतिहास अपने आप में अनंत घटनाओं को समेटे हुए है। साल का हर दिन ऐसा है, जिस दिन इतिहास में कुछ न कुछ हुआ है। कोई ऐसी घटना हुई है, जिसे जानना हमारे लिए जरूरी है। बेहतर भविष्य के लिए इतिहास की ऐसी घटनाओं की जानकारी आज की पीढ़ी को अवश्य होनी चाहिए। इसलिए cinanews.in आपके लिए लेकर आया है “इतिहास के पन्नों में आज। इसमें हम आज की तारीख यानी 19 सितंबर में इतिहास में दर्ज घटनाओं से आपको अवगत कराएँगे।

1831- भाप से चलने वाली पहली बस लंदन में आज ही के दिन बनाई गई। इस बस में एकबार में 30 यात्री यात्रा कर पाते थे।

1856 – आज ही के दिन भारत के महान संत एवं समाज सुधारक श्री नारायण गुरु का जन्म आज ही के दिन हुआ था।

1857 – अंतिम मुगल बादशाह बहादुर शाह ज़फर ने आत्मसमर्पण किया और कैदी बनाकर लाल किले आज ही के दिन लाए गए थे।

1878 – मद्रास के अखबार द हिंदू के साप्ताहिक संस्करण का प्रकाशन आज ही के दिन शुरू हुआ था। जी. एस. अय्यर इसके संपादक थे।

1942 – भारतीय महिला स्वतंत्रता सेनानी कनकलता बरुआ का निधन आज ही के दिन हुआ था, भारत छोड़ो आन्दोलन के समय गोली लगने से मृत्यु हुई थी।

1973 – आज ही के दिन दुनिया के मशहूर ‘बैटल ऑफ सक्सेज’ में बिली जीन किंग ने जीत आज ही के दिन दर्ज की थी।