सीआईएनए डेस्क। इतिहास अपने आप में अनंत घटनाओं को समेटे हुए है। साल का हर दिन ऐसा है, जिस दिन इतिहास में कुछ न कुछ हुआ है। कोई ऐसी घटना हुई है, जिसे जानना हमारे लिए जरूरी है। बेहतर भविष्य के लिए इतिहास की ऐसी घटनाओं की जानकारी आज की पीढ़ी को अवश्य होनी चाहिए। इसलिए cinanews.in आपके लिए लेकर आया है “इतिहास के पन्नों में आज। इसमें हम आज की तारीख यानी 23 सितंबर में इतिहास में दर्ज घटनाओं से आपको अवगत कराएँगे।

1846 – आज के दिन पहली बार दूरबीन के जरिए नेपच्यून ग्रह को देखा गया जिसे वरुण ग्रह भी कहा जाता है।

1908 – आज ही के दिन हिन्दी जगत के सुप्रसिद्ध कवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ का जन्म हुआ था।

1917 – विज्ञान में डाक्टरेट की उपाधि हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला/रसायनशास्त्री असीमा चटर्जी का जन्म हुआ था।

1929 – आज ही के दिन बाल विवाह निषेध विधेयक को मंजूरी दी गई। और इसे शारदा कानून के नाम से जाना गया।

1965 – आज ही के दिन भारत और पाकिस्तान के बीच जंग में संयुक्त राष्ट्र के पहल में युद्धिवराम का ऐलान हुआ।

2002 – आज ही के दिन मोजिला फायर फॉक्‍स का पहला वर्जन लांच हुआ था।

2009 – भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने भारतीय उपग्रह ओशन सैट-2 समेत सात उपग्रह कक्षा को आज ही के दिन स्थापित किए।