सीआईएनए डेस्क। इतिहास अपने आप में अनंत घटनाओं को समेटे हुए है। साल का हर दिन ऐसा है, जिस दिन इतिहास में कुछ न कुछ हुआ है। कोई ऐसी घटना हुई है, जिसे जानना हमारे लिए जरूरी है। बेहतर भविष्य के लिए इतिहास की ऐसी घटनाओं की जानकारी आज की पीढ़ी को अवश्य होनी चाहिए। इसलिए cinanews.in आपके लिए लेकर आया है “इतिहास के पन्नों में आज। इसमें हम आज की तारीख यानी 24 सितंबर में इतिहास में दर्ज घटनाओं से आपको अवगत कराएँगे।

1726 – आज ही के दिन ईस्ट इंडिया कंपनी को बम्बई, कलकत्ता और मद्रास में नगर निगम और महापौर की अदालत स्थापित करने का अधिकार दिया गया था।

1861 – भारत के स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली मैडम भीखाजी कामा का जन्म आज ही के दिन हुआ था।

1932 – आज ही के दिन डॉ. भीमराव अंबेडकर और महात्मा गांधी के बीच पुणे की यरवदा सेंट्रल जेल में अछूतों के अधिकारों के लिए पूना पैक्‍ट पर हस्‍ताक्षर हुए थे।

1940 – भारत की प्रसिद्ध महिला तैराक आरती साहा का जन्म आज ही के दिन कोलकाता, पश्चिम बंगाल में हुआ था।

1948 – आज ही के दिन हांडा मोटर कंपनी की स्‍थापना हुई थी।

2009 – भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने भारतीय उपग्रह ओशन सैट-2 समेत सात उपग्रह कक्षा में आज ही के दिन स्थापित किए थे।

2014 – आज ही के दिन देश का पहला अंतरग्रहीय मिशन मंगलयान मंगल की कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश किया था।