सीआईएनए डेस्क। इतिहास अपने आप में अनंत घटनाओं को समेटे हुए है। साल का हर दिन ऐसा है, जिस दिन इतिहास में कुछ न कुछ हुआ है। कोई ऐसी घटना हुई है, जिसे जानना हमारे लिए जरूरी है। बेहतर भविष्य के लिए इतिहास की ऐसी घटनाओं की जानकारी आज की पीढ़ी को अवश्य होनी चाहिए। इसलिए cinanews.in आपके लिए लेकर आया है “इतिहास के पन्नों में आज। इसमें हम आज की तारीख यानी 25 सितंबर में इतिहास में दर्ज घटनाओं से आपको अवगत कराएँगे।

1524 – आज ही के दिन वास्कोडिगामा आखिरी बार वायसराय बनकर भारत आए थे।

1914 – आज ही के दिन भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवी लाल का जन्म हुआ था।

1916 – प्रसिद्ध भारतीय विचारक, दार्शनिक और भारतीय जनसंघ के सह-संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म आज ही के दिन हुआ था।

1920 – आज ही के दिन भारत के प्रसिद्ध रॉकेट वैज्ञानिक सतीश धवन का जन्म हुआ था।

1955 – आज ही के दिन रॉयल जॉर्डन वायु सेना की स्थापना हुई थी।

2018 – आज ही के दिन महेंद्र सिंह धोनी ने दुबई में एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में भारतीय क्रिकेट टीम का नेतृत्व करके 200 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में कप्तानी करने वाले पहले भारतीय बने।

2006 – आज ही के दिन दलाई लामा को भारतीय नागरिकता देने की मांग की गई थी।