सीआईएनए डेस्क। इतिहास अपने आप में अनंत घटनाओं को समेटे हुए है। साल का हर दिन ऐसा है, जिस दिन इतिहास में कुछ न कुछ हुआ है। कोई ऐसी घटना हुई है, जिसे जानना हमारे लिए जरूरी है। बेहतर भविष्य के लिए इतिहास की ऐसी घटनाओं की जानकारी आज की पीढ़ी को अवश्य होनी चाहिए। इसलिए cinanews.in आपके लिए लेकर आया है “इतिहास के पन्नों में आज। इसमें हम आज की तारीख यानी 29 सितंबर में इतिहास में दर्ज घटनाओं से आपको अवगत कराएँगे।

1913 – डीजल इंजन का आविष्‍कार करने वाले रुडॉल्‍फ डीजल का निधन आज ही के दिन हुआ था।

1942 – प्रसिद्ध महिला क्रांतिकारी मातंगिनी हज़ारा का निधन आज ही के दिन हुआ था।

1959 – हिंदुस्तानी जलपरी कहे जाने वाली आरती साहा ने इंग्लिश चैनल को तैरकर आज ही के दिन पार किया। इंग्लिश चैनल पार करके वो एशिया से ऐसा करने वाली प्रथम महिला तैराक बन गईं। उन्होंने 42 मील की यह दूरी 16 घंटे 20 मिनट में तैय की। भारत सरका ने उन्हें 1960 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया।

2014 – प्रत्येक वर्ष विश्व हार्ट दिवस मनाया गया। तब से अब तक आज ही के दिन मनाया जा रहा है। 2014 से पहले यह सितंबर की आखिरी रविवार को मनाया जाता है ।

2017 – भारतीय सिनेमा के अभिनेता टॉम ऑल्टर का निधन आज ही के दिन हुआ था।