सीआईएनए डेस्क। इतिहास अपने आप में अनंत घटनाओं को समेटे हुए है। साल का हर दिन ऐसा है, जिस दिन इतिहास में कुछ न कुछ हुआ है। कोई ऐसी घटना हुई है, जिसे जानना हमारे लिए जरूरी है। बेहतर भविष्य के लिए इतिहास की ऐसी घटनाओं की जानकारी आज की पीढ़ी को अवश्य होनी चाहिए। इसलिए cinanews.in आपके लिए लेकर आया है “इतिहास के पन्नों में आज। इसमें हम आज की तारीख यानी 30 सितंबर में इतिहास में दर्ज घटनाओं से आपको अवगत कराएँगे।

1837 – प्रसिद्ध आरती “ओम जय जगदीश हरे” को लिखने वाले पंडित श्रद्धाराम शर्मा का जन्म आज ही के दिन हुआ था।

1929 – मनुष्य को ले जाने योग्य पहले रॉकेट ने आज ही के दिन अपनी पहली उड़ान भरी थी।

1962 – आज ही के दिन प्रसिद्ध भारतीय गायक शान का जन्म हुआ था।

1993 – आज ही के दिन भारत के महाराष्ट्र राज्य के औरंगाबाद में भूकंप के कारण 20,000 लोग मारे गए एवं लाखों बेघर हो गए।

2003 – आज ही के दिन विश्वनाथन आनंद ने विश्व रैपिड शतरंज चैम्पियनशिप जीती थी, और इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया था।

2010 – आज ही के दिन भारत में अयोध्या के बाबरी मस्जिद राम मंदिर विवाद पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनउ पीठ ने विवादित जमीन को तीन हिस्सों में बांटकर राम लला, निर्मोही अखाड़े और वक्फ बोर्ड को एक- एक हिस्सा देने का निर्णय दिया गया था।