सीआईएनए डेस्क। इतिहास अपने आप में अनंत घटनाओं को समेटे हुए है। साल का हर दिन ऐसा है, जिस दिन इतिहास में कुछ न कुछ हुआ है। कोई ऐसी घटना हुई है, जिसे जानना हमारे लिए जरूरी है। बेहतर भविष्य के लिए इतिहास की ऐसी घटनाओं की जानकारी आज की पीढ़ी को अवश्य होनी चाहिए। इसलिए cinanews.in आपके लिए लेकर आया है “इतिहास के पन्नों में आज। इसमें हम आज की तारीख यानी 9 सितंबर में इतिहास में दर्ज घटनाओं से आपको अवगत कराएँगे।

1850 – प्रसिद्ध भारतीय कवि और नाटककार भारतेंदु हरिश्चंद्र का उत्तर प्रदेश के वाराणसी में जन्म आज ही के दिन हुआ था।

1915 – भारतीय क्रांतिकारी जतिन्द्रनाथ सान्याल को अंग्रेज़ों ने कड़े संघर्ष के बाद गिरफ्तार कर लिया था।

1920 – अलीगढ़ का एंग्लो ओरिएंटल कॉलेज का नाम बदलकर अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय कर दिया गया।

1974 –   शेरशाह जिसके नाम से कांपता था पाकिस्‍तान, ‘कारगिल का शेर’ की उपाधि से सम्मानित, कैप्टन विक्रम बत्रा का जन्म आज ही के दिन हुआ था। कैप्टन विक्रम बत्रा को मरणोपरांत भारत सरकार ने सेना के सर्वोच्च पदक परमवीर चक्र से सम्मानित किया

2012 – इंडियन स्पेस एजेंसी ने सबसे भारी विदेशी सैटेलाइट को कक्षा में स्थापित आज ही के दिन किया था।