सीआईएनए डेस्क। इतिहास अपने आप में अनंत घटनाओं को समेटे हुए है। साल का हर दिन ऐसा है, जिस दिन इतिहास में कुछ न कुछ हुआ है। कोई ऐसी घटना हुई है, जिसे जानना हमारे लिए जरूरी है। बेहतर भविष्य के लिए इतिहास की ऐसी घटनाओं की जानकारी आज की पीढ़ी को अवश्य होनी चाहिए। इसलिए cinanews.in आपके लिए लेकर आया है “इतिहास के पन्नों में आज। इसमें हम आज की तारीख यानी 11 सितंबर में इतिहास में दर्ज घटनाओं से आपको अवगत कराएँगे।

1895 – भारत के राष्ट्रीय अध्यापक माने जाने वाले, प्रसिद्ध भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, सामाजिक कार्यकर्ता और विनोबा भावे का जन्म आज ही के दिन हुआ था।।

1906 – भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका में सत्याग्रह आंदोलन आज ही के दिन आरंभ किया।

1961 – विश्व वन्यजीव कोष की स्थापना आज ही के दिन की गई।

2001 – न्यूयॉर्क के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर की दोनों इमारतें हवाई हमले के बाद आज ही के दिन धाराशायी हो गई थीं। इस हमले में हजा़रों लोगों की मौत हुई थी।

2005 – गाजा पट्टी में 38 साल से जारी सैन्य शासन समाप्त करने की घोषणा आज ही के दिन हुई थी।

2020 – सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश का निधन आज ही के दिन हुआ था।