सीआईएनए डेस्क। इतिहास अपने आप में अनंत घटनाओं को समेटे हुए है। साल का हर दिन ऐसा है, जिस दिन इतिहास में कुछ न कुछ हुआ है। कोई ऐसी घटना हुई है, जिसे जानना हमारे लिए जरूरी है। बेहतर भविष्य के लिए इतिहास की ऐसी घटनाओं की जानकारी आज की पीढ़ी को अवश्य होनी चाहिए। इसलिए cinanews.in आपके लिए लेकर आया है “इतिहास के पन्नों में आज। इसमें हम आज की तारीख यानी 13 सितंबर में इतिहास में दर्ज घटनाओं से आपको अवगत कराएँगे।

1948 – तत्कालीन उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल ने भारतीय सेना को हैदराबाद में प्रवेश कर कार्रवाई करने और उसे भारतीय संघ के साथ एकीकृत करने का आदेश आज ही के दिन दिया।

1973 – मशहूर भारतीय अभिनेत्री महिमा चौधरी का जन्म आज ही के दिन हुआ था।

1997 – हिंदी फिल्मों के प्रसिद्ध गीतकार, शायर अंजान का निधन आज ही के दिन हुआ था।

2008 – दिल्ली में हुए सिलसिलेवार बम विस्फोटों ने पूरे शहर को दहला दिया था। राष्ट्रीय राजधानी के अलग-अलग बाजारों में इंडियन मुजाहिदीन के आतंकवादियों ने कुछ मिनटों के अंदर पांच विस्फोट किए थे। इन सीरियल ब्लास्टों की जानकारी ब्लास्ट से पहले खुद आतंकियों ने ई-मेल से मीडिया हाउस को दी थी। दिल्ली का दिल माने जाने वाले कनॉट प्लेस और करोल बाग में व्यस्त गफ्फार मार्केट के साथ ही भीडभाड़ वाले ग्रेटर कैलाश में आतंकियों ने बम विस्फोट किए। इसमें 19 लोगों की मौत हो गई थी और 90 से अधिक लोग घायल हुए थे।

2009 – चन्द्रमा पर बर्फ़ खोजने का इसरो-नासा का अभियान आज ही के दिन असफल हुआ था।

2013 – तालिबान आतंकवादियों ने अफगानिस्तान के हेरात शहर में अमेरिका के वाणिज्य दूतावास पर हमला आज ही के दिन किया।