सीआईएनए डेस्क। इतिहास अपने आप में अनंत घटनाओं को समेटे हुए है। साल का हर दिन ऐसा है, जिस दिन इतिहास में कुछ न कुछ हुआ है। कोई ऐसी घटना हुई है, जिसे जानना हमारे लिए जरूरी है। बेहतर भविष्य के लिए इतिहास की ऐसी घटनाओं की जानकारी आज की पीढ़ी को अवश्य होनी चाहिए। इसलिए cinanews.in आपके लिए लेकर आया है “इतिहास के पन्नों में आज। इसमें हम आज की तारीख यानी 17 सितंबर में इतिहास में दर्ज घटनाओं से आपको अवगत कराएँगे।

1876 – भारत के प्रसिद्ध उपन्यासकारों में से एक शरतचंद्र चट्टोपाध्याय का जन्म आज ही के दिन हुआ था।

1948 – भारत के स्वतंत्रता के बाद हैदराबाद रियासत का विलय भारत में आज ही के दिन हुआ था। इसके लिए ऑपरेशन पोलो को अंजाम देना पड़ा था।

1950 – दुनिया के सबसे चर्चित राजनेताओं में से एक, भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्म आज ही के दिन हुआ था।

1956 – भारत में भारतीय तेल एवं प्राकृतिक गैस आयोग का गठन आज ही के दिन हुआ था।

1974 – बंगलादेश, ग्रेनेडा और गिनी बिसाऊ संयुक्त राष्ट्र संघ में आज ही के दिन शामिल हुए।

1982 – भारत और श्रीलंका के बीच पहला क्रिकेट टेस्ट मैच खेला आज ही के दिन खेला गया था।

1986 – प्रसिद्ध भारतीय फिल्म अभिनेत्री जो तमिल, मलयालम और हिंदी फिल्मों तीनों में दिखाई देने वाली, प्रिय आनंद का जन्म आज ही के दिन हुआ था।