सीआईएनए डेस्क। इतिहास अपने आप में अनंत घटनाओं को समेटे हुए है। साल का हर दिन ऐसा है, जिस दिन इतिहास में कुछ न कुछ हुआ है। कोई ऐसी घटना हुई है, जिसे जानना हमारे लिए जरूरी है। बेहतर भविष्य के लिए इतिहास की ऐसी घटनाओं की जानकारी आज की पीढ़ी को अवश्य होनी चाहिए। इसलिए cinanews.in आपके लिए लेकर आया है “इतिहास के पन्नों में आज। इसमें हम आज की तारीख यानी 19 सितंबर में इतिहास में दर्ज घटनाओं से आपको अवगत कराएँगे।

1891 – विलियम शेक्सपियर के विश्व प्रसिद्ध नाटक “मर्चेंट ऑफ वेनिस” का पहली बार मैनचेस्टर में आज ही के दिन मंचन किया गया था।

1893 – न्यूजीलैंड में सभी महिलाओं को वोट देने का अधिकार आज ही के दिन मिला था।

1965 – अंतरिक्ष जाने वाली भारतीय मूल की दूसरी महिला सुनीता विलियम्स का जन्म आज ही के दिन हुआ था।

2008 – सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ में नक्सलियों पर रोक लगाने के इरादे से शुरू किए गए सलवा जुडूम अभियान पर प्रतिबंध लगाया।

2011 – नासा ने अंतरिक्ष यात्रियों के लिए स्पेस लाँच सिस्टम (एसएलएस) आज ही के दिन तैयार किया था।

2011 – अख़लाक़ मोहम्मद ख़ान ‘शहरयार’ को 44वां ज्ञानपीठ पुरस्कार आज ही के दिन प्रदान किया गया था।