AHMEDABAD. रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी। देश में तीसरी वंदे भारत ट्रेन का संचालन आज से शुरू हो गया है। गुजरात के लोगों को वंदे भारत एक्सप्रेस का तोहफा खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर दिया। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने इससे सफर भी किया। अब मुंबई और गुजरात के बीच के यात्री बहुत ही कम टाइम में अपनी यात्रा पूरी कर सकेंगे।

बता दें कि इससे पहले वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सिर्फ दो रूटों पर चल रही थी। जिनमें एक दिल्ली से वाराणसी और दूसरी दिल्ली से कटरा के बीच चल रही है। इस रूट पर काफी ज्यादा यात्री सफर करते हैं। वंदे भारत ट्रेन के इस तीसरे संस्करण का बड़ी बेसबरी से इंतजार किया जा रहा था। अब गुजरात से मुंबई के बीच यात्रा करने वालो का इंतजार पूरा हो गया है। इसके साथ ही वंदे भारत की किराया सूची भी जारी कर दी गई है।

20901 MMCT – GNC. वंदे भारत एक्सप्रेस में चेयर कार का बेस फेयर 1135 रूपए जिसमे रिजर्वेशन चार्ज , सुपरफास्ट चार्ज और जीएसटी चार्ज के साथ 1275 रूपए किराया लगेगा। वहीं एग्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया 2455 रूपए होगा। ऐसे ही 20902 GNC- MMCT वनडे भारत एक्सप्रेस में चेयर कार का बेस फेयर 1440 रूपए और एग्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया 2403 रूपए होगा।

ट्रेन में हैं मिलेंगी यह सुविधाएं
वंदे भारत की स्पीड के बारे में बात करे तो टॉप स्पीड 180 किलोमीटर प्रति घंटा टेस्ट की जा चुकी है। कमाल की बात यह है कि इस स्पीड पर भी ट्रेन में रखे पानी के ग्लास से पानी नहीं छलका। गाडी में सेफ्टी चेकिंग भी हो गई है। ड्राइवर को सारी जानकारी डिजिटल मोड़ में मिल सके इसके लिए ड्राइवर केबिन में हाईटेक फ़ीचर्स लगाए गए हैं। साथ ही ड्राइवर और यात्री एक दूसरे से टाक बैक डिवाइस से बात कर सकेंगे।