रायपुर। रायपुर में PWD मुंगेली में पदस्थ महिला कर्मचारी से उसी विभाग में कार्यरत दूसरे कर्मचारी के रेप करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि सहकर्मी ने पहले महिला से जान पहचान बढ़ाई और फिर उसे घुमाने के बहाने रायपुर के एक लॉज में लेजाकर उससे रेप किया। आरोपी ने घटना के बारे में किसी को भी बताने पर महिला को जान से मारने और यही अश्लील तस्वीरें वायरल करने की धमकी दी।

महिला ने बदनामी के डर से परिजनों को कुछ भी नहीं बताया। लेकिन जब आरोपी ने अश्लील तस्वीरे वायरल करने की धमकी दी तो महिला ने साडी बाद अपनी मां को बता दी। इसके बाद मुंगेली थाना पहुंच कर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। मामला रायपुर के गोल बाजार थाना क्षेत्र का होने के कारण मुंगेली पुलिस ने 0 FIR दर्ज कर रायपुर पुलिस को भेज दिया। गोल बाजार पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

बात दें महिला PWD मुंगेली में प्यून के पद पर कार्यरत है और उसी विभाग में मानचित्रकार के पद पर कार्यरत राम नारायण बंजारे ने महिला के साथ रेप किया। 2018 में राम नारायण लोक निर्माण विभाग मुंगेली में मानचित्रकार के पद पर पदस्थ हुआ था। महिला ने बताया कि जो सरकारी आवास मिला राम नारायण को वह महिला के बगल वाला था। जिससे पड़ोसी होने के कारण महिला की आरोपी से पहचान बढ़ गई।

पुलिस ने अनुसार घटना 2021 की है। आरोपी रामचरण महिला को घुमाने के बहाने से रायपुर ले आया। यहां के सफर लॉज में कमरा लिया और यहीं पर महिला से रेप किया। घटना के बाद से ही वो उसने महिला को धमका रहा था कि इसकी जानकारी किसी को न दे। महिला ने लोकलाज के डर से इस घटना के बारे में किसी को नहीं बताया। लेकिन आरोपी राम नारायण ने महिला की अश्लील तस्वीरें वायरल करने की धमकी देता रहता था। इस बात से परेशां होकर महिला ने इसकी जानकारी अपनी मां को दी। फिर मां के साथ मिलकर महिला ने शिकायत दर्ज कराई। गोल बाजार पुलिस ने बताया कि आरोपी रामनारायण के खिलाफ धारा 376, 506 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।