RAIPUR. रविवार सुबह राजधानी के राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र में महिला ने अपने पति की हत्या कर दी। महिला ने अपने पति के सिर पर रॉड से हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही राजेन्द्र नगर पुलिस मौके पर पहुंची गई। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार सेंट जोशफ कॉलोनी प्लॉट नंबर 16 अमलीडीह निवासी सुरेन्द्र साहू की मिनी साहू से दो साल पहले शादी हुई थी। शादी के बाद से ही उनके बीच अक्सर किसी न किसी बात पे विवाद होता था। ऐसा बाट्या जा रह हैं कि सुरेन्द्र साहू को अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था। इस वजह से अक्सर दोनों के विवाद और मारपीट होती रहती थी।

पुलिस के अनुसार रविवार सुबह भी सुरेन्द्र साहू का अपनी पत्नी मिनी साहू से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया की मारपीट होने लगी। इसी बीच मिनी साहू ने लोहे की रॉड को सुरेन्द्र के सिर पर मार दिया। रॉड इतनी ताकत के साथ मारी गई थी कि सुरेन्द्र छटपटाता हुआ जमीन पर गिर पड़ा। कुछ देर छटपटाने के बाद उसकी मौत हो गई। शोर शराबा सुनकर जब तक पड़ोसी पहुंचे तन तक यह घटना हो चुकी थी। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

राजेन्द्र नगर थाना प्रभारी योगिता बाली खापर्डे ने जानकारी दी कि आपसी विवाद के बाद पत्नी ने अपने पति की हत्या कर दी है। घटना के बाद आरोपिया को गिरफ्तार कर लिया गया है और शव को पीएम लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस विस्तार में घटना की जांच की जा रही है।