बलौदाबाजार। तेज रफ़्तार की वजह से आज दो लोगों की जान चली गई। जिले में सोमवार सुबह दो बाइक सवारों की आमने-सामने से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार महिला और पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना जिले के पलारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुकदा की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार पलारी थाना अंतर्गत ग्राम कुकदा में दो बाइक आपस में भिड़ गए। बताया जा रहा है कि दोनों बाइक की रफ्तार बहुत ज्यादा थी। जहां एक बाइक सवार महिला पुरुष की हादसे में मौत हो गई। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतकों को मरच्यूरी भिजवा दिया हैं।

पलारी पुलिस ने बाइक नंबर से एड्रेस ट्रेस करने के बाद परिजनों को सूचना दे दी है। बताया जा रहा है अत्याधिक तेज रफ्तार कि वजह से हादसा हुआ। जहां हादसा हुआ वह वे सड़क है और दोनों ओर से वाहन चलते हैं। दुर्घटना सोमवार सुबह 10 बजे के आसपास हुई। अत्याधिक तेज रफ्तार होने के कारण दोनों बाइक अनियंत्रित होकर आमने सामने से टकरा गई। पलारी पुलिस घटना की जांच कर रही है।