सीआईएनए डेस्क। इतिहास अपने आप में अनंत घटनाओं को समेटे हुए है। साल का हर दिन ऐसा है, जिस दिन इतिहास में कुछ न कुछ हुआ है। कोई ऐसी घटना हुई है, जिसे जानना हमारे लिए जरूरी है। बेहतर भविष्य के लिए इतिहास की ऐसी घटनाओं की जानकारी आज की पीढ़ी को अवश्य होनी चाहिए। इसलिए cinanews.in आपके लिए लेकर आया है “इतिहास के पन्नों में आज। इसमें हम आज की तारीख यानी 03 अक्टूबर में इतिहास में दर्ज घटनाओं से आपको अवगत कराएँगे।

1831- आज ही के दिन मैसूर पर ब्रिटिश हुकूमत ने कब्जा किया था।

1911 – भारत समेत दुनियाभर के लिए खौफनाक भविष्यवाणी करने वाली बाबा वेंगा का जन्म आज ही के दिन हुआ था।

1952 – ब्रिटेन ने आज ही के दिन पहला परमाणु परीक्षण किया, जिसे ‘हरिकेन’ नाम दिया गया था।

1977 – आज ही के दिन इंदिरा गांधी को भ्रष्टाचार के आरोपों में गिरफ्तार किया गया। और यह पहला मौका था जब किसी पूर्व प्रधानमंत्री को गिरफ्तार किया गया था।

1984 – आज ही के दिन भारत की सबसे लंबी दूरी की रेल हिमसागर एक्सप्रेस को कन्याकुमारी से जम्मू तवी के लिए रवाना किया गया।

2018 – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को संयुक्त राष्ट्र के सर्वोच्च पर्यावरण पुरस्कार ‘चैम्पियंस ऑफ द अर्थ’ आज ही के दिन प्रदान किया गया था।

2020 – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के रोहतांग में 10 हजार फुट की ऊंचाई पर निर्मित ‘‘अटल सुरंग’’ का उद्घाटन आज ही के दिन किया था।