सीआईएनए डेस्क। इतिहास अपने आप में अनंत घटनाओं को समेटे हुए है। साल का हर दिन ऐसा है, जिस दिन इतिहास में कुछ न कुछ हुआ है। कोई ऐसी घटना हुई है, जिसे जानना हमारे लिए जरूरी है। बेहतर भविष्य के लिए इतिहास की ऐसी घटनाओं की जानकारी आज की पीढ़ी को अवश्य होनी चाहिए। इसलिए cinanews.in आपके लिए लेकर आया है “इतिहास के पन्नों में आज। इसमें हम आज की तारीख यानी 09 अक्टूबर में इतिहास में दर्ज घटनाओं से आपको अवगत कराएँगे।

1877 – ओड़िशा के सामाजिक कार्यकर्ता, स्वतंत्रता सेनानी एवं साहित्यकार पंडित गोपाबंधु दास का जन्म आज ही के दिन हुआ था।

1949 – भारतीय प्रादेशिक सेना का गठन आज गहि के दिन हुआ था। आजादी के बाद भारत के पहले गवर्नर जनरल सी राजगोपालाचारी ने औपचारिक तौर पर इसकी स्थापना आज ही के दिन की।

1970 – बम्बई के भाभा परमाणु अनुसंधान केन्द्र में यूरेनियम 233 का आज ही के दिन उत्पादन हुआ था।

1988 – शांति पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी सैफ़ुद्दीन किचलू का निधन आज ही के दिन हुआ था।

2012 – तालिबान के बंदूकधारियों ने पाकिस्तान में लड़कियों की शिक्षा की हिमायत करने वाली 15 बरस की मुखर वक्ता मलाला यूसुफजई को आज्ज ही के दिन सिर में गोली मारी थी। हालांकि मलाला इस घातक हमले में बच गईं।