सीआईएनए डेस्क। इतिहास अपने आप में अनंत घटनाओं को समेटे हुए है। साल का हर दिन ऐसा है, जिस दिन इतिहास में कुछ न कुछ हुआ है। कोई ऐसी घटना हुई है, जिसे जानना हमारे लिए जरूरी है। बेहतर भविष्य के लिए इतिहास की ऐसी घटनाओं की जानकारी आज की पीढ़ी को अवश्य होनी चाहिए। इसलिए cinanews.in आपके लिए लेकर आया है “इतिहास के पन्नों में आज। इसमें हम आज की तारीख यानी 10 अक्टूबर में इतिहास में दर्ज घटनाओं से आपको अवगत कराएँगे।

1910 – वाराणसी में मदन मोहन मालवीय की अध्यक्षता में पहली अखिल भारतीय हिन्दी सम्मेलन का आयोजन आज ही के दिन किया गया था।
1954 – भारतीय सिनेमा जगत की सदाबहार अभिनेत्री रेखा का जन्म आज ही के दिन हुआ था। रेखा ने दक्षिण भारतीय फिल्मों से शुरूआत करने के बाद हिंदी सिनेमा में अपनी अदाकारी से सबका दिल जीत लिया था।
1978 – रोहिणी खडिलकर राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप जीतने वाली पहली महिला आज ही के दिन बनीं।
1991 – भारत ने विश्व कैरम चैंपियनशिप में टीम खिताब आज ही के दिन जीता था।
1992 – कलकत्ता (कोलकाता) को हावड़ा से जोड़ने के लिए हुगली नदी पर बने विद्यासागर सेतु को आज ही के दिन खोला गया था। केबल से बने देश के इस सबसे बड़े सेतु को निर्माण 13 वर्ष के अंदर किया गया था।
2011- प्रसिद्ध गजल गायक जगजीत सिंह का निधन आज ही के दिन हुआ था। सुरों की समझ और अल्फाज की अदायगी के हुनर ने उन्हें दुनियाभर में ग़ज़ल सम्राट भी कहा जाता है।