सीआईएनए डेस्क। इतिहास अपने आप में अनंत घटनाओं को समेटे हुए है। साल का हर दिन ऐसा है, जिस दिन इतिहास में कुछ न कुछ हुआ है। कोई ऐसी घटना हुई है, जिसे जानना हमारे लिए जरूरी है। बेहतर भविष्य के लिए इतिहास की ऐसी घटनाओं की जानकारी आज की पीढ़ी को अवश्य होनी चाहिए। इसलिए cinanews.in आपके लिए लेकर आया है “इतिहास के पन्नों में आज। इसमें हम आज की तारीख यानी 14 अक्टूबर में इतिहास में दर्ज घटनाओं से आपको अवगत कराएँगे।

1240 – भारत की प्रथम महिला शासिका रजिया सुल्तान की मौत आज ही के दिन हुई थी।

1882 – लाहौर में पंजाब विश्वविद्यालय की स्थापना आज ही के दिन हुई थी। हालांकि बंटवारे के बाद इसके दो हिस्से कर दिए गए थे और भारत के विश्वविद्यालय को शुरू में ‘पूर्वी पंजाब विश्वविद्यालय’ (ईपीयू) कहा जाता था, जो शिमला में स्थित था।

1884 – प्रसिद्ध भारतीय क्रांतिकारी और ‘गदर पार्टी’ के संस्थापक लाला हरदयाल का जन्म आज ही के दिन हुआ था।

1964 – मार्टिन लूथर किंग जूनियर को अहिंसा के सिद्धांत का पालन करते हुए रंगभेद के खिलाफ संघर्ष के लिए नोबेल शांति पुरस्कार से आज ही के दिन नवाजा गया।

2010 – राजधानी दिल्ली में तीन अक्टूबर को शुरू हुए 19वें राष्ट्रमंडल खेलों का समापन आज ही के दिन हुआ था।