सीआईएनए डेस्क। इतिहास अपने आप में अनंत घटनाओं को समेटे हुए है। साल का हर दिन ऐसा है, जिस दिन इतिहास में कुछ न कुछ हुआ है। कोई ऐसी घटना हुई है, जिसे जानना हमारे लिए जरूरी है। बेहतर भविष्य के लिए इतिहास की ऐसी घटनाओं की जानकारी आज की पीढ़ी को अवश्य होनी चाहिए। इसलिए cinanews.in आपके लिए लेकर आया है “इतिहास के पन्नों में आज। इसमें हम आज की तारीख यानी 15 अक्टूबर में इतिहास में दर्ज घटनाओं से आपको अवगत कराएँगे।

1918 – शिरडी वाले साईं बाबा ने आज ही के दिन अपना शरीर त्यागा था।

1931 – मिसाइल मैन के नाम से मशहूर, पूर्व भारतीय राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम का जन्म आज ही के दिन हुआ था।

1932 – टाटा ग्रुप ने अपनी पहली एयरलाइन सेवा की शुरुआत आज ही के दिन की थी। उस वक़्त इसका नाम ‘टाटा संस लिमिटेड’ रखा गया था।

1988 – उज्जवला पाटिल एक नांव में दुनिया की यात्रा करने वाली पहली एशियाई महिला आज ही के दिन बनीं थी।

2003 – अंतरिक्ष में मानवयुक्त यान भेजने वाला चीन आज ही के दिन तीसरा देश बना था।

2020 – भारत की प्रथम ऑस्कर विजेता कॉस्ट्यूम डिजाइनर भानु अथैया का आज ही के दिन निधन हुआ था। ।