सीआईएनए डेस्क। इतिहास अपने आप में अनंत घटनाओं को समेटे हुए है। साल का हर दिन ऐसा है, जिस दिन इतिहास में कुछ न कुछ हुआ है। कोई ऐसी घटना हुई है, जिसे जानना हमारे लिए जरूरी है। बेहतर भविष्य के लिए इतिहास की ऐसी घटनाओं की जानकारी आज की पीढ़ी को अवश्य होनी चाहिए। इसलिए cinanews.in आपके लिए लेकर आया है “इतिहास के पन्नों में आज। इसमें हम आज की तारीख यानी 05 अक्टूबर में इतिहास में दर्ज घटनाओं से आपको अवगत कराएँगे।

1524 – भारतीय वीरांगना जिसने मुगलों के तीर से मरने की बजाए खुद को कटार घोंप लिया, ऐसी रानी दुर्गावती का जन्म आज ही के दिन हुआ था।

1864 – कलकत्ता (अब कोलकाता) में आए प्रलंयकारी भूकंप में शहर का बड़ा हिस्सा आज ही के दिन तबाह हो गया था। इसमें लगभग 60 हजार लोगों की मौत हुई थी।

1989 – मीरा साहिब फातिमा देश की शीर्ष अदालत में पहली महिला न्यायधीश आज ही के दिन बनीं।

1991 – इंडियन एक्सप्रेस समूह के संस्थापक और देश की पत्रकारिता के स्तंभ माने जाने वाले रामनाथ गोयनका का निधन आज ही के दिन हुआ था । उन्हें प्रेस की स्वतंत्रता का मुखर पैरोकार माना जाता है।

2011 – एप्पल के संस्थापक स्टीव जॉब्स का निधन आज ही के दिन हुआ था। इन्होंने कंप्यूटर और मोबाइल फोन के बाजार को एक नयी दिशा दी और उनकी कंपनी एक दिन दुनिया की सबसे सफल कंपनी बन गई।