सीआईएनए डेस्क। इतिहास अपने आप में अनंत घटनाओं को समेटे हुए है। साल का हर दिन ऐसा है, जिस दिन इतिहास में कुछ न कुछ हुआ है। कोई ऐसी घटना हुई है, जिसे जानना हमारे लिए जरूरी है। बेहतर भविष्य के लिए इतिहास की ऐसी घटनाओं की जानकारी आज की पीढ़ी को अवश्य होनी चाहिए। इसलिए cinanews.in आपके लिए लेकर आया है “इतिहास के पन्नों में आज। इसमें हम आज की तारीख यानी 17 अक्टूबर में इतिहास में दर्ज घटनाओं से आपको अवगत कराएँगे।

1605 – प्रसिद्ध मुगल शासक अकबर का निधन आज ही के दिन हुआ था।

1870 – कलकत्ता बंदरगाह को एक संवैधानिक निकाय प्रबंधन के तहत आज ही के दिन लाया गया।

1874 – कोलकाता को हावड़ा से जोड़ने के लिए हुगली नदी पर पीपे से बनाए पंटून पुल को यातायात के लिए आज ही के दिन खोला गया। इसी पुल की जगह बाद में प्रसिद्ध हावड़ा ब्रिज का निर्माण किया गया।

1955 – प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री स्मिता पाटिल का आज ही के दिन जन्म हुआ था।

1970 – पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर अनिल कुंबले का आज ही के दिन जन्म हुआ था। कुंबले टेस्ट मैच की एक पारी में 10 विकेट लेने वाले भारत के पहले और विश्व के दूसरे खिलाड़ी हैं।

1979 – मदर टेरेसा को शांति के लिये नोबेल पुरस्कार से आज ही के दिन सम्मानित किया गया था।

1994 – क्रिकेट में देश को पहला विश्व कप दिलाने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने आज ही के दिन अपने करियर का अंतिम एक दिवसीय मुकाबला आज ही के दिन खेला।