KORBA. कोरबा जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है। जिले के बांगो थाना में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। दरअसल, आज थाने से कुछ दूरी पर बने बैरक में एक शव देखा गया, वहां तैनात पुलिस ने बैरक के पास जाकर देखा गया तो दरवाजा टूटी हुई मिली उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह परिहार के शरीर में जख्म के निशान थे। प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि उनकी किसी ने हत्या कर दी होगी। उनके शरीर व गले में चोट के निशान भी देखा गया है, जिसकी जांच की जाएगी।

बता दें कि नरेंद्र सिंह उसी के एक कमरे में रहते थे। उनका परिवार एनटीपीसी जमनी पाली में रहता है। उनकी पोस्टिंग बांगो में होने के कारण वह यहां से आना-जाना करते थे। प्रारंभिक जांच में जो बातें सामने आई हैं उसके मुताबिक हत्यारों ने पहले दरवाजे को फरसा नुमा धारदार हथियारों से तोड़ा। इसके बाद वे अंदर घुसे और सो रहे नरेंद्र सिंह पर ताबड़तोड़ वार किए गए हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार देवांगन ने इस घटना की सूचना तत्काल अपने उच्चाधिकारियों को दी। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए हैं।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के मुताबिक प्रथम दृष्टया हत्या का मामला लग रहा है। उनकी माने तो हमलावरों ने पहले कमरे का दरवाजा तोड़ा उसके बाद अंदर घुसकर उनकी हत्या कर भाग निकले। शरीर पर चोट के कई निशान पाए गए हैं, जिसकी जांच के लिए फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉयड को भी मौके पर बुलाया गया। जांच के लिए विशेष टीम को भी तैयार किया गया है। इस मामले की हत्या के अलावा कई एंगल से जांच की जाएगी। पुलिस इस मामले में एएसआई के हाल ही में जांच किए जा रहे मामलों की भी पड़ताल कर रही है।