KANKER. छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले जारी है। ताजा मामला छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले का है। यहां आज सुबह करीब 08:15 को IED ब्लास्ट होने की खबर सामने आई है। इस ब्लास्ट में बीएसएफ के 02 जवान घायल हो गए हैं। दोनों ही जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों जवान सर्चिंग पर निकले थे तभी उन्हें नक्सलियों ने उन्हें निशाना बनाया है। मामला जिले के कांकेर के कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र का है।

मामले की जानकारी देते हुए कांकेर एसपी शलभ कुमार सिन्हा ने बताया कि दोनों जवान मंगलवार की सुबह सर्चिंग पर निकले थे, तभी कोयलीबेडा क्षेत्र के चिलपरस और कागबरस के बीच टेकरी के पास नक्सलियों ने उन्हें निशाना बनाकर IED ब्लास्ट किया है। वहीं घायल जवानों का नाम 30 वीं बटालियन के सुशील कुमार और छोटू राम है। दोनों जवान गंभीर रूप से घायल है। उन्हें उपचार के लिए पहले कांकेर के अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है।