KAWARDHA. छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे। ताजा मामला रायपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे 30 पोंडी बायपास, लेंजाखार के पास का है। दरअसल यहां तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था की कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के दौरान दो लोग कार में सवार थे। हालांकि दोनों ही सुरक्षित हैं।

यात्रियों से भरी बस पलटी
दूसरा मामल छत्तीसगढ़ के बालोद जिले का है। यहां चौथिया में धमतरी गए निसाद परिवार के लोग दुर्ग वापस लौट ही रहे थे की उनकी बस कचान्दूर नाले के समीप पलट गई। हादसे में 15 लोग घायल हुए हैं, वहीं 56 वर्षीय महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है। जिसे धमतरी रेफर कर किया गया है। बाकी घायलों का इलाज गुंडरदेही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। घटना गुंडरदेही थाना क्षेत्र का है।