रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव ( Urban Body Election) जीतने के लिए सभी राजनीति दलों ने एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है। दरसअल, 20 दिसंबर को 15 निकायों में 8 से 5 बजे तक मतदान (Voting) होने वाला है। इसके लिए आज शाम 5 बजे से इन निकायों में सभी शराब दुकानें (Liquor Shop) बंद रहेंगी। इसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग ( State Election Commission) ने आदेश (Order) जारी कर दिया है। आज शाम से प्रचार थमने के बाद घर-घर जनसंपर्क शुरू होगा। लेकिन वोटर्स के मन में क्या है, ये वो 20 दिसंबर को बूथ में बटन दबाकर ही बताएगा।

गौरतलब है कि इन निर्वाचन क्षे़त्रों में भाजपा और कांग्रेस, दोनों ही दलों ने आज प्रचार में जमकर पसीना बहाया। कांग्रेस की प्रचार का जिम्मा खुद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संभाला और उन्होंने भिलाई, रिसाली और बीरगांव में रोड शो किया। वहीं भाजपा की ओर से पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन और पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने भी रोड शो और नुक्कड़ सभाएं की।

 

By admin