बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में नाबालिक से हैवानियत का मामला सामने आया है। 4 बदमाशों ने पहले नाबालिग को अगवा किया। सुनसान जगह पर दो 2 बदमाशों ने उससे दुष्कर्म किया वही उसके दो साथी पहरा देते रहे। घटना जिले के तोरवा थाना क्षेत्र का है। घटना की जानकारी सामने आते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

घटना के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 13 साल की नाबालिक गुरुवार शाम को मंदिर जाने घर से निकली। नाबालिग अपने परिजनों को बता कर घर से कुछ दूरी पर स्थित साईं मंदिर जा रही थी। मंदिर में दर्शन कर प्रसाद लेकर लौट रही थी। इस दौरान रास्ते में चार युवकों ने उसे घेर लिया। इससे पहले कि नाबालिग शोर मचाती युवकों ने उसका मुंह दबा दिया। अंधेरे का फायदा उठाते हुए चारों युवकों ने नाबालिग को अगुवा कर लिया। सुनसान जगह पर ले जाकर नाबालिग से दुष्कर्म किया।

पुलिस के अनुसार दो युवकों ने दुष्कर्म किया और दो युवक खेत के बाहर रखवाली कर रहे थे। वारदात को अंजाम देने के बाद चारों आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद देर रात करीब 9:30 बजे नाबालिग घर पहुंची और परिजनों को सारी जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने नाबालिक के साथ थाने पहुंचकर युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। नाबालिग ने पुलिस को सारी जानकारी दी और उसने यह भी बताया कि सभी आरोपियों को पहचानती है। नाबालिक के बयान के अनुसार पुलिस ने आरोपियों की घेराबंदी शुरू की। सभी चारों आरोपियों के घर के आस-पास नजर रखी जाने लगी। पुलिस की सक्रियता से चारों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए। पुलिस ने इस मामले में सूरज यादव, महेश पासी, सूरज सूर्यवंशी, व दीपक निषाद को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी तोरवा थाना क्षेत्र के निवासी हैं।