रायपुर। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय प्रबंधन ने वर्ष 2022 के अवकाश की घोषणा कर दी है। रविवि प्रशासन ने वर्ष 2022 के लिए 21 सामान्य छुटियां दी है। वहीं 54 ऐच्छिक अवकाश रविवि के कर्मचारियों को मिलेंगे। इसके साथ 2 अगस्त मंगलवार को पं. रविशंकर शुक्ल की जयंती और 21 दिसंबर को पं. सुंदरलाल शर्मा की जयंती पर अवकाश घोषित किया है। इस वर्ष सात छुट्टियां ऐसी है जो रविवार के दिन पड़ रहा है। रविवि प्रशासन ने इसकी भी सूची जारी की है।

पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुल सचिव गिरिशकांत पाण्डेय ने इस संबंध में सूचना जारी किया है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ राजपत्र  में प्रकाशित अधिसूचना क्र. 523 एफ1-1/2021/1/5 6 अक्टूबर 2021 द्वारा वर्ष 2022 के लिए घोषित अवकाश के अनुपालन में विश्वविद्यालय में इन तिथियों में सामान्य और ऐच्छिक अवकाश रहेगा।

पूरे वर्ष मिलेंगे 21 सामान्य अवकाश
छुट्टियों की घोषित सूची में 21 छुट्टियां सामान्य अवकाश की है। इसमें छेरछेरा 17 जनवरी, गणतंत्रदिवस 26 जनवरी, महाशिवरात्रि 1 मार्च, भक्तमाता कर्मा जयंती 18 मार्च, डा. आंबेडकर जयंती और महावीर जयंती 14 अप्रैल, गुडफ्राइडे 15 अप्रैल, ईद-उल-फितर 3 मई, बुद्ध पूर्णिमा 16 मई, कबीर जयंती 14 जून, हरेली 28 जुलाई, विश्वआदिवासी दिवस 9 अगस्त, मोहर्रम 9 अगस्त, रक्षाबंधन 11 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त, कृष्ण जन्माष्टमी 19 अगस्त, हरितालिका तीज 30 अगस्त, दशहरा 5 अक्टूबर दीपावली 24 अक्टूबर और गुरूनानक जयंती पर 8 नवंबर को अवकाश रहेगा।

जनवरी से जून तक 27 ऐच्छिक अवकाश

नववर्ष दिवस 1 जनवरी, माता सावित्री बाई फुले जयंती  3 जनवरी,  लुई ब्रेल जन्म दिवस 4 जनवरी, राजिम भक्तिन माता जयंती 7 जनवरी,  विश्व हिन्दी दिवस 10 जनवरी, मकर संक्रांति/पोंगल 14 जनवरी, माता शाकांभरी जयंती 17 जनवरी, शहीद गैंदसिंह शहादत दिवस 20 जनवरी, बसंत पंचमी /माँ परमेश्वरी जयंती 5 फरवरी,  हजरत अली जन्म दिवस 15 फरवरी,   माघ पूर्णिमा/ संत रविदास जयंती 16 फरवरी, छत्रपति शिवाजी जयंती 19 फरवरी,  महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती  26 फरवरी,  शब-ए-बारात  18 मार्च, गुड़ी पड़वा/चैतीचांद 2 अप्रैल,  गुहा निषादराज जयंती 6 अप्रैल, वैशाखी 14 अप्रैल, हाटकेश्वर जयंती  15 अप्रैल,  धरती पूजा (खद्‌दी पर्व) 16 अप्रैल, बल्लभाचार्य जयंती  26 अप्रैल, सेन जयंती  27 अप्रैल,  जमात-उल-विदा 29 अप्रैल,. परशुराम जयंती  3 मई,  शंकराचार्य जयंती 6 मई, महाराणा प्रताप जयंती 2 जून,  महेश नवमी 8 जून, बीरांगना दुर्गावती बलिदान दिवस 24 जून को रहेगा।

जून से दिसंबर तक भी 27 ऐच्छिक अवकाश
रथयात्रा 1 जुलाई, डॉ. खूबचंद बघेल जयंती 19 जुलाई, नाग पंचमी 2 अगस्त, पारसी नववर्ष 16 अगस्त, हरछठ 17 अगस्त,  पोला 27 अगस्त, गणेश चतुर्थी 31 अगस्त,  नवाखाई  3 सितंबर, ढोल ग्यारस 6 सितंबर,  ओणम  8 सितंबर,  अनंत चतुर्दशी  9 सितंबर विश्वकर्मा जयंती 17 सितंबर,  प्राणनाथ जयंती  24 सितंबर,  अग्रसेन जयंती  26 सितंबर, महाअष्टमी  3 अक्टूबर,  महानवमी 4 अक्टूबर, करवाचौथ 13 अक्टूबर, गोवर्धन पूजा 25 अक्टूबर, भाई दूज 26 अक्टूबर, भगवान सहस्त्रबाहु जयंती,  नामदेव जयंती 4 नवंबर, डॉ. सैय्यदना साहब जयंती 16  नवंबर, गुरू तेग बहादुर शहीदी दिवस 24 नवंबर, दत्तात्रैय जयंती 7 दिसंबर,  शहीद बीर नारायण सिंह बलिदान दिवस 10 दिसंबर और गुरू गोविन्द सिंह जयंती पर 29 दिसंबर तो ऐच्छिक अवकाश रहेगा।