भिलाई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल घोषणा पर अमल की दिशा में एक और काम पूरा होने जा रहा है। स्वसहायता समूहों की महिलाओं के उत्पादों को जगह देने, स्थानीय ग्रामोद्योग को जगह देने सी-मार्ट यानि छत्तीसगढ़ मार्ट भिलाई में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर शुरू होगा। कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिया है।

कलेक्टर भुरे ने कहा है कि जिले की स्वसहायता समूह की महिलाओं ने अनेक नवाचार किये हैं। सी-मार्ट शुरू होने से उनके आकर्षक उत्पाद एक जगह पर ही प्रमुखता से डिस्प्ले होंगे जिससे उनके लिए आर्थिक अवसर तेजी से विकसित होंगे। कलेक्टर ने कहा कि समूहों के द्वारा जैविक पद्धति द्वारा फल-सब्जी का उत्पादन भी किया जाता है। परिसर में इसके व्यवसाय के लिए भी जगह होगा।

कलेक्टर नरेन्द्र भुरे आज भिलाई निगम के संदर्भ में समीक्षा बैठक ली जिसमें कई मुद्दों पर चर्चा की गई। परीसीमन के बाद बदले वार्डों की स्थिति को देखते हुए आरटीई के एडमीशन कराने का निर्देश दिया गया है। यही नहीं स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूलों का कार्य सत्र आरंभ होने से पहले पूरा करने कहा गया है। ताकि नये सत्र में किसी तरह की दिक्कत न आये।

बैठकके दौरान कैबिनेट के नये निर्णयों के अनुसार लोगों को लाभ देने के लिए कार्रवाई करने अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि नगर निगम और उनके निवेश क्षेत्र की संपत्तियों की गाइडलाइन दर में 10 प्रतिशत छूट देने का निर्णय शासन का है। अधिसूचना जारी होने की तिथि से 31 मार्च तक यह छूट प्रभावी रहेगी। यह प्रयास किया जाए कि अधिकतम नागरिक इसका लाभ उठा सकें।

अब तक 782 लोगों को मिला महतारी दुलार योजना का लाभ

कलेक्टर ने कोविड में अपने परिजनों को खो चुके बच्चों की पढ़ाई के लिए आरंभ की गई महतारी दुलार योजना की भी जानकारी ली। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि अब तक इसका लाभ 782 बच्चों को दिया जा चुका है और इस संबंध में प्रगति जारी है। इसमें 174 बच्चों की छात्रवत्ति भी आरंभ हो गई है। इस दौरान कलेक्टर ने एनजीजीबी की विशेष रूप से समीक्षा की। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना, श्रीमती पद्मिनी भोई, जिला पंचायत सीईओ अश्विनी देवांगन, नगर निगम भिलाई आयुक्त प्रकाश सर्वे, सहायक कलेक्टर हेमंत नंदनवार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।