भिलाई। शहर में पत्रकारों का नया संगठन बना है। शहर के वरिष्ठ व युवा पत्रकारों ने मिलकर स्टील सिटी प्रेस क्लब का गठन किया है। प्रेस क्लब का गठन होने के बाद अब तक इसमें सदस्यों की संख्यया 152 तक पहुंच गई है। वहीं गठन के पश्चात चुनाव भी संपन्न कराए गए। चुनाव में सर्व सम्मति से आनंद नारायण ओझा को अध्यक्ष व दिनेश चौहान को महासचिव बनाया गया है।

इसी प्रकार स्टील सिटी प्रेस क्लब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष खिलावन सिंह चौहान, उपाध्यक्ष अजीत सिंह भाटिया, कोषाध्यक्ष निलेश त्रिपाठी, संयुक्त सचिव संतोष यादव, विजय दुबे, वीरेन्द्र शर्मा, मनोज साहू तथा कार्यालय सचिव प्रविन्द कुमार साह चुने गए। कार्यकारिणी सदस्यों में प्रदीप विश्वकर्मा, पं. विनोद चौबे, श्रवण सोनी, तनवीर अहमद चुने गये। चुनाव के दौरान ही स्टील सिटी हाउसिंग सोसायटी का गठन भी किया गया।

स्टील सिटी प्रेस क्लब द्वारा गठित हाउसिंग सोसायटी का अध्यक्ष अनिल साखरे को बनाया गया। वहीं उपाध्यक्ष प्रदीप सान्याल, महासचिव रवि शर्मा एवं कार्यकारिणी में यदुनंदन मिश्रा, भास्कर राव डोरले, संतोष तिवारी को सर्वसम्मति से चुना गया।

संस्थापक मंडल में कई वरिष्ठ पत्रकार

स्टील सिटी प्रेस क्लब के संस्थापक मंडल में कई वरिष्ठ पत्रकारों को शामिल किया गया है। इनमें शिव श्रीवास्तव, अनिल साखरे, आर पी सिंह, दिनेश पुरवार तथा प्रदीप सान्याल रहेंगे। इसके अतिरिक्त सुरेन्द्र सिंह केम्बो, मयंक चतुर्वेदी, सूर्याराव, शिवनाथ शुक्ला, राजेन्द्र ठाकुर, विजय भट्‌टाचार्य, योगेश गुप्ता, जार्ज कुरियन, मनोज अग्रवाल, अजय पाण्डेय एवं आर के भगत, आलोक तिवारी, डॉ. संदीप उपाध्याय को संरक्षक बनाया गया है।

पत्रकारों को अधिक से अधिक जिम्मेदारी देने के उद्देश्य से स्टील सिटी प्रेस क्लब के अंतर्गत समन्वयक के रूप में सूर्या राव व आलोक तिवारी को चुना गया। पोर्टल विंग के अध्यक्ष पद पर यशवंत साहू, इलेक्ट्रानिक्स मीडिया विंग के अध्यक्ष दिलीप शर्मा (एबीपीन्यूज), महासचिव उमेश पाण्डेय, उपाध्यक्ष खोमेन्द्र सोनकर, सदस्य के प्रदीप होंगे। इसी प्रकार सांस्कृतिक शाखा के अध्यक्ष शमशीर अहमद खान, युवा एवं खेल शाखा में गौरव तिवारी, पूजा इंदौरिया शामिल होंगे।

स्टील सिटी प्रेस क्लब के सम्मानति सदस्यों में अखिलेश तिवारी, मनीष सहारण, विजय मंडल, संतोष उपाध्याय, चंद्रकांत दड़वे, आलोक दीक्षित, प्रमोद चौबे, वरिष्ठ पत्रकार के के झा, विनय अग्रवाल, सौरभ शर्मा (पीआरओ दुर्ग), जैकब कुरियन (जीएम जनसंपर्क बीएसपी पीआरओ),प्रकाश सरकार (पीआरओ एसीसी),राजीव चावला (पीआरओ बी के इंजीनियरिंग),पी सी सार्वा (पीआरओ भिलाई निगम),शैलेष साहू (पीआरओ रिसाली निगम), विकास त्रिपाठी (पीआरओ भिलाई चरोदा निगम) को शामिल किया गया है। स्टील सिटी प्रेस क्लब के चुनाव में निर्वाचन अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता एलएन विश्वा थे।  इस स्टील सिटी प्रेस क्लब में सदस्यता लेने की अंतिम तिथि 20 फरवरी निर्धारित है।