भिलाई। नगर निगम भिलाई में महापौर नीरज पाल द्वारा नई पंरपरा की शुरुआत की गई। महपौर ने शहर के विकास व आय बढ़ाने के लिए निगम के सभी वार्ड पार्षदों से सुझाव मांगे। इसके लिए शुक्रवार को निगम सभागार में बैठक हुई जिसमें कांग्रेस व भाजपा के पार्षदों को शहर विकास पर चर्चा के बुलाया गया था। इस बैठक में बड़ी संख्या में भिलाई निगम के पार्षद शामिल हुए।

यह पहली बार है कि शहर के विकास एवं आय का जरिया बढ़ाने खुले मन से पार्षदों को सुझाव के लिए आमंत्रित किया गया। जिसमें दोनों ही विषयों पर पार्षदों ने अपने अच्छे-अच्छे सुझाव दिए। सभी पार्षदों ने आगे आकर अपने विचार रखे। सभापति गिरवर बंटी साहू बैठक में प्रमुख रूप से मौजूद रहे। महापौर नीरज पाल ने सभी पार्षदों को साथ लेकर चलने की परंपरा बनाई है। इस बैठक में निगम के सभी 70 वार्ड के पार्षदों की बैठक बुलाई गई। पार्षदों ने अपने बेहतर सुझाव दिए हैं।

लिखित में भी दे सकते हैं सुझाव

महापौर नीरज पाल ने बैठक में कहा कि जो पार्षद किसी कारणवश उपस्थित नहीं हो पाए हैं या सुझाव नहीं दे पाए हैं वह महापौर कार्यालय में 20 फरवरी 2020 तक लिखित में अपने विचार दे सकते हैं। वहीं वित्त, लेखा एवं अंकेक्षण विभाग के प्रभारी मन्नान गफ्फार खान ने सभी पार्षदों का शहर के विकास में तथा निगम के आय के स्रोत बढ़ाने अपने सुझाव एवं विचार प्रकट करने के लिए आभार व्यक्त किया। बैठक में निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे एवं अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी विशेष रूप से मौजूद रहे।

इन पार्षदों ने रखे अपने सुझाव

शहर विकास के लिए पार्षद श्याम सुंदर राव, पियूष मिश्रा, रिकेश सेन, महेश वर्मा, भोजराज सिन्हा, दया सिंह, हरिओम तिवारी, रवि शंकर कुर्रे, अभय कुमार सोनी, इंजीनियर सलमान, सुरेश कुमार वर्मा, संजय सिंह, सत्या देवी जायसवाल, एन.शैलजा, गिरजा बंछोर, शकुंतला देवी, वीणा चंद्राकर, श्वेता दोडके, नोहर वर्मा तथा सेक्टर 5 के जोन अध्यक्ष राजेश चौधरी ने अपने-अपने विचार रखें।

बैठक में महापौर परिषद के सदस्य एकांश बंछोर, संदीप निरंकारी, साकेत चंद्राकर, केशव चौबे, सीजू एंथोनी, लक्ष्मीपति राजू, लालचंद वर्मा, चंद्रशेखर गवई, मीरा बंजारे, मालती ठाकुर, आदित्य सिंह, नेहा साहू एवं रीता सिंह गेरा मौजूद रहे। इसके अलावा पार्षद योगेश साहू, चंदेश्वरी बांधे, राजेंद्र कुमार, अंजु सिंहा, जोन अध्यक्ष रामानंद मौर्या, अनीता अजय साहू, लक्ष्मी बाई साहू, प्रियंका साहू, लक्ष्मी दिवाकर, जोन अध्यक्ष संतोष नाथ सिंह जालंधर, विनोद चेलक, सरिता देवी, के. जगदीश कुमार, सुभम कुमार झा, एम. लक्ष्मी गोपाल, नोमिन साहू, साधना सिंह, उमेश साहू तथा कोमल दास टंडन मौजूद रहे।