भिलाई। चार दिन पूर्व स्मृति नगर चौकी क्षेत्र में एक आत्महत्या का मामला सामने आया था। इस मामले में मृतक के सुसाइड नोट के आधार पर दो लोगें के खिलाफ स्मृति नगर पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। आरोपियों के खिलाफ स्मृति नगर पुलिस धारा 306, 34 के तहत अपराध दर्ज किया। फिलहाल दोनों आरापी फरार हैं। खासबात यह है इनमें से एक आरोपी शहर का एक रसूखदार भी शामिल हैं।

स्मृति नगर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कुरुद रोड़ कोहका निवासी निर्भय यादव ने 1 मार्च को अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मौके पर एक सुसाइड नोट मिला जिसमें उसने मकान रिजस्ट्री के लिए डालेश देशमुख नाम के व्यक्ति को 30 लाख रुपए देने व अभिषेक गौर नाम के शख्स को मंडी में दुकान के लिए 15 लाख रुपए देने की बात लिखी थी। इसके अलावा भी कुछ लोगों के नाम थे।

सुसाइड नोट की जांच के बाद स्मृति नगर पुलिस ने शनिवार को इस मामले में डालेश देशमुख व अभिषेक गौर पर अपराध दर्ज कर लिया है। दोनों ने मृतक से 45 लाख रुपए लिए और लौटा नहीं रहे थे। इस मामले में राहित कन्नौजिया ने शिकायद दर्ज कराई थी। पुलिस ने बताया कि मृतक निर्भय यादव ने आरोपी डालेष देश्मुख से 30 लाख रुपए में मकान खरीदा था। रजिस्ट्री के 10 साल बाद भी आरोपी ने न मकान दिया और न पैसा।

इसी तरह  मृतक निर्भय यादव ने आरोपी अभिषेक गौर को सब्जी मण्डी के नाम पर 15 लाख रुपए दिए थे। इस रकम का अभिषेक गौर ने 20 दिन में वापस करने का वादा किया था। तीन साल बीतने के बाद भी अभिषेक गौर ने पैसा वापस नही किया। मकान व मंडी के नाम पर मृतक निर्भय ने कई लोगों से रुपए लिए थे। रुपए वापसी के लिए अन्य लोग निर्भय यादव पर दबाव बनाने लगे। इसी दबाव से परेशान होकर निर्भय यादव ने 1 मार्च को अपने घर पर फांसी लगा ली थी।

दोनों आरोपी फरार

अपराध दर्ज होने के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए हैं। बताया जा रहा है कि निर्भय यादव की आत्महत्या के बाद दोनों शहर में ही थे। स्मृति नगर चौकी प्रभारी ने बताया कि अपराध दर्ज होने के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने पुलिस उनके ठिकानों पर पहुंची तो वे फरार मिले है। दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।