बिलासपुर। यहां मंगलवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार बुलेरो ठोकर से ऑटो सवार 2 महिलाओं की मौत हो गई और 8 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हैं। सभी महिलाएं गांव में एक छठी कार्यक्रम से लौट रही थी। इस दौरान यह हादसा हुआ। जहां हादसा हुआ वहां ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि सूचना के बाद भी पुलिस ने मौके पर पहुंचने में काफी देर लगा दी।

मिली जानकारी के अनुसार शिवतराई गांव की महिलाएं मंगलवार को छठी कार्यक्रम में शामिल होने ग्राम बानाबेल गईं हुई थीं। छठी कार्यक्रम के बाद रात करीब 11 बजे ऑटो में 10 महिलाएं सवार होकर गांव लौट रही थीं। इस बीच बिलासपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने ऑटों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इनता जोरदार था कि ऑटो करीब10 मीटर तक घसीटता हुआ पलट गया। उसमें सवार महिलाएं इधर उधर घायल अवस्था में पड़ी रही।

हादसे के बाद घायल महिलाएं सड़क पर ही बेसुध पड़ी थीं। दर्द से महिलाओं का हाल बेहाल था। इस दौरान आसपास के लोगों ने डायल 112 को कॉल किया। वहीं आसपास के ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। कुछ महिलाओं को रतनपुर अस्पताल तथा गंभीर घायलों को सीम्स में भर्ती कराया गया। हादसे में दो महिलाएं सुनीता मेश्राम और निरशिय गोंड की मौके पर ही मौत हो गई थी।

ओवरलोड भी हादसे का कारण
बताया जा रहा है ऑटो में क्षमता से अधिक सवारियों को बैठाया गया था। अधिकतम चार लोगों की केपेसिटी वाले ऑटो मं 10 महिलाओं को लेकर चालक जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जब तेज रफ्तार बुलेरो सामने से आ रही थी तो रात के कारण संभवत: ऑटो अनियंत्रित हुई और यह हादसा हो गया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।