सीआईएनए, राजनांदगांव। हैदराबाद से रायपुर आ रही बस गुरुवार सुबह राजनांदगांव के झूरा नदी के ब्रिज पर पलट गई। हादसे में 15 यात्री घायल हो गए हैं। घायलों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। घटना आज सुबह 10 बजे की बताई जा रही है। हादसे के बाद ब्रिज आवागमन पूरी तरह से रुक गया। मौके पर पहुंची पुलिस कड़ी मशक्कत के बाद वाहनों के लिए रास्ता बनाया।

मिली जानकारी के अनुसार हंस ट्रेवेल्स की बस क्रमांक UP 75 AT 0937 हैदराबाद से रवाना हुई। सुबह 10 बजे नेशनल हाईवे-53 पर झूरा नदी ब्रिज के ऊपर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। इस दौरान बस के यात्री एक दूसरे की मदद करने लगे और एक कर बाहर निकले। घायलों को भी आसपास के लोगों की मदद से बाहर निकाला गया और नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके से पुलिस को भी सूचना दी गई।

बताया जा रहा है कि बस में लगभग 30 यात्ररी सवार रहे और इनमे से 15 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। बस पलटने के कारण ब्रिज पर आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया। इसके कारण वाहनों की लंगी लाइन लग गई। पुलिस ने दूसरे पुल से रोड डायवर्ट किया। पुलिस ने पहुंचने के बाद बस को हटाना शुरू किया। गनीमत यह रही कि हादसे में किसी की मौत नहीं हुई। वहीं घायलों का इलाज जारी है। जो यात्री ठीक थे उन्हें दूसरे साधनों से भेजा गया।