रायपुर। राजधानी में मंकीपॉक्स का संदिग्ध मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। 13 साल के इस मरीज को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर अस्पताल में रखा गया है। सैंपल को जांच के लिए पुणे स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार किशोर वर्तमान में पुरानी बस्ती में एक छात्रावास में रहता है। उनके साथ रहने वाले 18 बच्चों का भी सैंपल भेजा गया है, जिन्हें आइसोलेट किया गया है। रिपोर्ट आने पर मंकीपॉक्स के होने या नहीं होने की पुष्टि हो पाएगी।

जानकारी के अनुसार किशोर वर्तमान में पुरानी बस्ती में एक छात्रावास में रहता है। उनके साथ रहने वाले 18 बच्चों का भी सैंपल भेजा गया है, जिन्हें आइसोलेट किया गया है। रिपोर्ट आने पर मंकीपॉक्स के होने या नहीं होने की पुष्टि हो पाएगी। इसके बाद अगले 1 हफ्ते के लिए मंदिर को सील कर दिया गया हैं। मंदिर में 20 और भी छात्र हैं, जिन्हें आइसोलेट किया गया है।

जिला चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मीरा बघेल ने बताया कि 12 साल का किशोर ओपीडी में जांच कराने आया था। लक्षण देखते हुए डॉक्टर भीमराव अंबेडकर अस्पताल में रखा गया है। वर्तमान में पुरानी बस्ती में किशोर रहता है, मूलतः कांकेर का निवासी है। किशोर से लिए गए सैंपल को जांच के लिए पुणे स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी भेजा गया है. उनके साथ रहने वाले 18 बच्चों का भी सैंपल भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर मंकीपॉक्स के होने या नहीं होने की पुष्टि हो पाएगी।