सीआईएनए, भिलाई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व वैशाली नगर के पूर्व विधायक भजन सिंह निरंकारी का निधन हो गया। श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भजन सिंह निरंकारी ने अंतिम सांस ली। इनके निधन कि खबर मिलते ही निरंकारी समाज और इनके चाहने वालों ने इनके निधन पर गहरा दु:ख जताया है। उनका अंतिम संस्कार रविवार दोपहर 1 बजे राम नगर मुक्तिधाम में किया जाएगा।

वैशाली नगर के पूर्व विधायक व पूर्व साड़ा अध्यक्ष रहे भजन सिंह निरंकारी को एक दिन पहले तबीयत बिगड़ने पर जुनवानी स्थित श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। यहां पर इनका ICU में इलाज किया जा रहा है। शनिवार देर शाम को इन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि सांस लेने में दिक्कत के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व विधायक भजन सिंह निरंकारी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से मृत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को दुःख की इस घड़ी को सहने की क्षमता प्रदान करने के लिए प्रार्थना की है।

बता देे भजन सिंह निरंकारी कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में गिने जाते हैं। वे विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण भिलाई के अध्यक्ष रहे हैं। सक्रिय राजनिती में रहते हुए वे कांग्रेस पार्टी के विभिन्न पदों पर रहे। 2009 में सरोज पाण्डेय के लोकसभा सांसद बनने के बाद खाली हुई वैशाली नगर विधानसभा सीट से कांग्रेस ने उन्हें उपचुनाव लड़ाया था। तब उन्होंने भाजपा प्रत्याशी पर बड़ी जीत हासिल कर विधायक बने थे। भजन निंरकारी कांग्रेस नेता होने के साथ ही संत निरंकारी समाज के जोनल अध्यक्ष भी थे। उन्होंने कई समागम किए जिसमें संत निरंकारी मिशन के संदेश लोगों तक पहुंचाएं।