रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो ) के प्रदर्शन के साथ अब बयानबाजी भी तेज हो गई है। भाजपा के इस हल्ला बोल पर कांग्रेस ने जमकर निशाना साधा। आज राजीव भवन में कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस की। इस कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि भाजपा तीन साल भाजपा हल्ला बोलने की स्थिति में नहीं थी। अब प्रदेश के बेरोजगारों को भ्रमित कर रही है। प्रदर्शन को जनता का समर्थन नहीं है, यह प्रदर्शन निरर्थक साबित होगा। उन्होंने कहा कि नए प्रभारी को दिखाने के लिए या आंदोलन किया जा रहा है।

रविंद्र चौबे ने कहा कि बीजेपी के शासनकाल में युवाओं को ठगा गया था, अपने नेताओं को दिखाने के लिए ये भाजयुमो का प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं बीजेपी छत्तीसगढ़ प्रभारी डी पुरंदेश्वरी के बयान पर मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि पुरंदेश्वरी का बयान निकृष्ट है। सीएम के खिलाफ आपत्तिजनक बयान है। यह बयान भारतीय जनता पार्टी कोई शोभा दे सकता है। राजनीति में किसी अन्य को शोभा नहीं दे सकता।

रविंद्र चौबे ने कहा कि सभा में आने वाली भीड़ के अनुसार मैदान का चयन किया जाता है। एक लाख से ज्यादा लोग आने पर राज्योत्सव मैदान का चयन होता है। 50000 लोगों के आने पर इंडोर स्टेडियम 10000 लोगों की भीड़ के लिए सप्रे मैदान का चयन किया जाता है। 8000 की भीड़ के लिए गांधी मैदान का चयन किया जाता है, लेकिन भाजपा ने जिस मैदान का चयन किया है। उससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि जनता में भाजपा का कितना भरोसा है।

बड़ी संख्या में रायपुर पहुंचे युवा मोर्चा के कार्यकर्ता

रायपुर में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पहुंच बड़ी संख्या में सभा स्थल पहुंच रहे हैं, निगम मुख्यालय गार्डन में बीजेवायएम की सभा रखी गई है, सभा के बाद बीजेवायएम की रैली निकाली जाएगी, बीजेवायएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या सभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान सभा में छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी, अरुण साव, रमन सिंह भी मौजूद रहेंगे।